उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बारिश की वजह से जहां-तहां तबाही के मंजर दिख रहे हैं। इस बीच उत्तरकाशी जिले की हर्षिल वैली में बादल फटने की खबर आई। बादल फटने से यहां एक Flash Flood आया, जिसकी चपेट में धराली कस्बा आ गया। (तस्वीर साभार: Uttarkashi Police)
बताया जा रहा है कि धराली में बरसाती नाले के आसपास बने कई घर बह गए हैं। आर्मी और पुलिस की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। धराली में बादल फटने से आया सैलाब, कई घर बहे।
हादसे में करीब दर्जन भर घरों को नुकसान पहुंचा है और करीब इतने ही लोगों के लापता होने की खबर है। (तस्वीर साभार: Uttarkashi Police)
SDRF और NDRF की टीमें भटवाड़ी से धराली के लिए निकल चुकी हैं, जबकि ऋषिकेश से अन्य टीमें भी राहत व बचाव के लिए भेजी गई हैं। (तस्वीर साभार: Uttarkashi Police)
पुलिस और आर्मी की टीम मौके पर पहुंच गई है। जबकि एसडीआरएफ की टीम भी जल्द ही वहां पहुंच सकती है। SDRF की टीम भटवाड़ी से निकल गई है। (तस्वीर साभार: Uttarkashi Police)
धराली गंगोत्री रूट पर है और यह क्षेत्र धार्मिक व सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। निलॉन्ग वैली के लिए भी यहां से रास्ता जाता है, जहां पर अतंरराष्ट्रीय बॉर्डर है। (तस्वीर साभार: ANI)
प्रशासन की तरफ से सभी लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। (तस्वीर साभार: ANI)