BBA के बाद सिर्फ MBA ही नहीं, ये डिप्लोमा कोर्स भी दिला सकते हैं लाखों के पैकेज वाली नौकरी

Best Diploma Course After BBA: यदि आप भी बीबीए यानी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर रहे हैं और आगे एमबीए करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते आपको पीछे हटना पड़ रहा है तो आपके परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए 7 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं। इसे करने के बाद आप अच्छी सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Nov 9 2026, 15:54 IST
बीबीए के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्सImage Credit : IStock01 / 07

बीबीए के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्स

अगर आप भी बीबीए कर लिया है या अंतिम सेमेस्टर में हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते एमबीए नहीं कर पा रहे हैं तो आपको भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं।

शानदार पैकेज वाली जॉबImage Credit : IStock02 / 07

शानदार पैकेज वाली जॉब

इस कोर्स को करने के बाद आप अच्छे पैकेज वाली सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं।

पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंटImage Credit : IStock03 / 07

पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट

PGDM यानी पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (Post Graduate Diploma In Management) एक डिप्लोमा कोर्स है। इसका सिलेबस संस्थान खुद तय करते हैं। इसलिए यह मार्केट की जरूरत और इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से ज्यादा अपडेटेड होता है। दोनों ही कोर्स 2 साल के होते हैं। हालांकि PGDM में कुछ संस्थान 1 साल के एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम भी ऑफर करते हैं।

​डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट​Image Credit : IStock04 / 07

​डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट​

इस कोर्स में निवेश, बजट, वित्तीय योजना और पैसों के प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जाती है। इसके बाद फाइनेंशियल एनालिस्ट और फाइनेंस एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर अवसर मिल सकते हैं।

​डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट​Image Credit : IStock05 / 07

​डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट​

इस कोर्स में कर्मचारियों की भर्ती, ट्रेनिंग, सैलरी और ऑफिस मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसके बाद HR एग्जीक्यूटिव के रूप में करियर बना सकते हैं।

​डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिजनेस​Image Credit : IStock06 / 07

​डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिजनेस​

इस कोर्स में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और वैश्विक बाजार की जानकारी दी जाती है। ऐसे में आप चाहें तो इस कोर्स को कर सकते हैं। इन दिनों इसकी काफी डिमांड है।

डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्सImage Credit : IStock07 / 07

डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स

इसमें बिजनेस से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण करना और उनके आधार पर फैसले लेना सिखाया जाता है। ऐसे में आप चाहें तो इस कोर्स को कर सकते हैं। छोटी से लेकर बड़ी हर प्राइवेट कंपनी में इसकी डिमांड काफी ज्यादा होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!