नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ की मौजूदा अध्यक्ष और अपने दौर के धाकड़ एथलीट रहीं पीटी ऊषा को आईओए के स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ स्पेशल मेरिट के चुनावों में करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। महिला वर्ग के छह उम्मीदवारों में उषा 40 वोट के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। चुनाव में सबसे ज्यादा 53 वोट अंजू बॉबी जॉर्ज को मिले। दूसरे पायदान पर रानी रामपाल 50 वोट के साथ रहीं। पूर्व तीरंदार डोला बनर्जी 45 वोट के साथ तीसरे और ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 43 वोट के साथ चौथे पायदान पर रहीं। पीटी ऊषा को 40 वोट मिले वहीं छठे स्थान पर एपी दुराई रहीं। उन्हें 6 वोट मिले।
पुरुषों के वर्ग में चार खिलाड़ी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। गगन नारंग,केएन मेहता, योगेश्वर दत्त और विजेंदर सिंह पहले ही चयनित हो चुके हैं।
(डेवलपिंग स्टोरी)
