Hina Khan ने पति रॉकी जायसवाल संग धूम-धड़ाके से मनाई दिवाली, दीयों से रोशन किया घर का कोना-कोना

Hina Khan Celebrates Diwali With Husband Rocky Jaiswal: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने शादी के बाद दूसरी दिवाली पति रॉकी जायसवाल संग मनाई है। हिना खान ने दिवाली से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 9 2026, 18:28 IST
Hina Khan ने शेयर की दिवाली की तस्वीरेंImage Credit : Hina Khan Instagram01 / 07

Hina Khan ने शेयर की दिवाली की तस्वीरें

Hina Khan Celebrates Diwali With Husband Rocky Jaiswal: दिवाली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। बाजारों से लेकर घरों तक में दिवाली की खूब रौनक है। ये रौनक टीवी सितारों के बीच भी खूब रही। टीवी स्टार्स ने बेहद धूम-धाम से दिवाली का त्यौहार मनाया। इंडस्ट्री की ही पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने भी शादी के बाद दूसरी दिवाली पति रॉकी जायसवाल संग मनाई है। हिना खान ने दिवाली से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना खान ने दिवाली पर अपना घर भी दीयों से सजाया। तो चलिए एक नजर डालते हैं हिना खान की इन फोटोज पर-

धूम-धाम से मनाई दिवालीImage Credit : Hina Khan Instagram02 / 07

धूम-धाम से मनाई दिवाली

हिना खान ने शादी के बाद दूसरी दिवाली बेहद धूम धाम से मनाई। एक्ट्रेस अपने पति रॉकी जायसवाल संग त्योहार के जश्न में डूबी दिखीं। फोटो में भी उनके हाथ में ढेर सारे दीप नजर आए।

दीयों से सजाया घरImage Credit : Hina Khan Instagram03 / 07

दीयों से सजाया घर

हिना खान ने दीयों से अपना घर सजाया। एक्ट्रेस फोटो में दीयों के पास बैठकर पोज देती नजर आईं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर त्योहार की बधाई भी दे रहे हैं।

मरून सूट में प्यारी लगीं हिना खानImage Credit : Hina Khan Instagram04 / 07

मरून सूट में प्यारी लगीं हिना खान

हिना खान ने दिवाली के खास मौके पर मरून सूट पहना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। हिना खान ने मुड़-मुड़कर कैमरे के सामने खूब पोज दिये।

परिवार संग नजर आईं हिना खानImage Credit : Hina Khan Instagram05 / 07

परिवार संग नजर आईं हिना खान

हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल और ननद के साथ जमकर पोज दिया। फोटो में तीनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही।

पटाखे जलाते दिखे हिना और रॉकीImage Credit : Hina Khan Instagram06 / 07

पटाखे जलाते दिखे हिना और रॉकी

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने साथ में जमकर पटाखे भी जलाए। इस दौरान हिना खान पर उनके पति रॉकी जायसवाल प्यार लुटाते दिखे। एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई इन फोटोज पर अभी तक 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

हिना खान ने लिखा प्यारा सा कैप्शनImage Credit : Hina Khan Instagram07 / 07

हिना खान ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

हिना खान ने फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा और दिवाली की शुभकामनाएं फैंस को भी दीं। हिना खान ने लिखा, "प्यार और रोशनी, हमारी ओर से आपके लिए।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!