यदि आप भी आईटीआई करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। यहां हम आपको रेलवे से लेकर PSU तक सबसे ज्यादा डिमांड वाले आईटीआई ट्रेड के बारे में बताएंगे।
यहां आप सबसे ज्यादा डिमांड वाले आईटीआई ट्रेड के बारे में जान सकते हैं। यह आपके करियर के लिए बेस्ट हो सकता है।
सरकारी नौकरी के लिहाज से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड काफी उपयोगी माना जाता है। इस कोर्स में बिजली के उपकरणों, वायरिंग, मोटर और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की मरम्मत और रखरखाव करना सिखाया जाता है। रेलवे, बिजली विभाग और सरकारी कंपनियों में इस ट्रेड से जुड़े पदों पर भर्ती निकलती रहती है।
रेलवे में आए दिन अप्रेंटिस से लेकर तमाम विभागों में फिटर से संबंधित वैकेंसी निकलती रहती है। इसमें मशीनों और उनके अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने, लगाने और उनकी मरम्मत करने की ट्रेनिंग दी जाती है। रेलवे और औद्योगिक इकाइयों में फिटर से जुड़े पदों पर नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
अगर आप भी 10वीं, 12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ITI आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि कुछ ITI ट्रेड ऐसे हैं, जिनसे रेलवे, बिजली विभाग, सरकारी कंपनियों और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) में नौकरी पाने के अवसर मिल सकते हैं।
इस ट्रेड में धातुओं को जोड़ने और वेल्डिंग मशीनों का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। सरकारी कारखानों, रेलवे वर्कशॉप और निर्माण से जुड़ी कंपनियों में वेल्डर की जरूरत होती है।
कंप्यूटर में रुचि रखने वाले छात्र COPA ट्रेड चुन सकते हैं। इसमें कंप्यूटर ऑपरेट करना, डाटा एंट्री, ऑफिस सॉफ्टवेयर और बेसिक प्रोग्रामिंग की जानकारी दी जाती है। सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा एंट्री से जुड़े कामों के लिए यह ट्रेड उपयोगी हो सकता है।