TV Stars Diwali Celebration: देशभर में 10 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया गया। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली की अलग ही रौनक होती है। स्टार्स अपने अपने अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी देते हैं और यहां पर कलाकारों की मस्ती हर किसी का ध्यान खींच लेती है। बॉलीवुड स्टार्स की तरह अब सोशल मीडिया पर टीवी स्टार्स की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा शफक नाज की तस्वीरों की हुई हैं। आइए आपको स्टार्स की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें दिखाते हैं।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में मशहूर हुए रोहित पुरोहित ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने पत्नी शीना बजाज और बेटे के साथ काफी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। फैंस को रोहित और शीना की तस्वीरें काफी प्यारी लगी।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने पति रोहित राज और बेटे के साथ दिवाली मनाई। दीपिका ने फैंस के साथ अपनी क्यूट फैमिली फोटो शेयर की, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका साड़ी में काफी सिंपल और एलिगेंट लगीं।
मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस शफक नाज हर त्योहार को मनाती हैं और इसी वजह से वह ट्रोल भी हो चुकी हैं। बीते दिनों शफक करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई थीं। इसी बीच एक्ट्रेस ने दिवाली मनाई। उसकी फोटोज शफक ने शेयर कीं।
राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं और फैंस के बीच दोनों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी हैं। राहुल और दिशा ने अपनी क्यूट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दिशा और राहुल अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला भी इस लिस्ट में हैं। समृद्धि ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें वह अपने करीबी लोगों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस ने खूब सारा प्यार लुटाया।
रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने दिवाली पर काफी मस्ती की। उन्होंने लक्ष्मी पूजा के बाद ढेर सारे पटाखे जलाए। कपल ने इस मौके की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों पटाखे जलाते दिख रहे हैं।