टीवी मसाला

Bigg Boss 20: अरिश्फा खान से छिनी कैप्टेंसी, स्काउट ओपी सहित इन तीन कंटेस्टेंट्स पर भी बरसे बिग बॉस

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस ने अरिश्फा खान की कैप्टेंसी छीन ली है।

Image

Bigg Boss 20: अरिश्फा खान से छिनी कप्तानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने घरवालों की गेम को भी दिलचस्प रुख दिया है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह अरिश्फा खान के हाथ कप्तानी लगी थी। सभी घरवालों ने अरिश्फा खान के पक्ष में अपना वोट दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि अरिश्फा खान के हाथ ये कप्तानी टिकी नहीं और बिग बॉस ने उनसे ये चीज छीन ली है। अरिश्फा खान के अलावा बिग बॉस के तीन अन्य सदस्यों पर भी गाज गिरी है। बिग बॉस ने उन्हें साफ चेतावनी दी है कि उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जा सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच लव गिल ने स्काउट ओपी को बांधी राखी, बोलीं- दुनिया कुछ भी कहे लेकिन...

'बिग बॉस 20' को लेकर बताया जा रहा है कि घर के कई सदस्यों ने अपनी-अपनी ड्यूटी करने से साफ इंकार कर दिया। यहां तक कि कंटेस्टेंट्स नियमों का उल्लंघन करते हुए दिन के वक्त सोते नजर आए। ड्यूटी के चक्कर में अरिश्फा खान और लव गिल की भी जमकर लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में लव गिल और अरिश्फा खान ने एक-दूजे को धक्का दिया। वहीं गुस्से में अरिश्फा खान ने खाना भी उठाकर फेंक दिया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए बिग बॉस ने अरिश्फा खान के हाथ से कप्तानी छीन ली। बिग बॉस का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियां निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट OP पर अरिश्फा खान ने गिराई गाज, काजी तौकीर सहित ये कंटेस्टेंट्स भी हुए नॉमिनेट

    इन तीन कंटेस्टेंट्स पर बरसे बिग बॉस

    'बिग बॉस' ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए कनिका मान, स्काउट ओपी और लव गिल को फटकार लगाई। तीनों को कहा गया कि आप लोग नियमों का पालन बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीनों को ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया जाएगा। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि बिग बॉस की फटकार के बाद घर का माहौल क्या रुख लेगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article