डायरेक्ट पहुंचेंगे दिल्ली-मुंबई और पंजाब,बिहार से चलने वाली हैं नई वंदे भारत-अमृत भारत ट्रेनें;20 घंटे का सफर 13 घंटे में होगा कंपलीट​

Vande Bharat-Amrit Bharat Express Train: बिहार के लिए इंडियन रेलवे तगड़ी व्यवस्था कर दी है। अब राज्य में नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। अब कोसी से सीधे दिल्ली यानी समस्तीपुर से दिल्ली वंदे भारत और सहरसा से दिल्ली और सहरसा से मुंबई के बीच एक अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी। आइये जानते हैं बिहार को और क्या-क्या सौगात मिलने जा रही हैं?

Authored by: पुष्पेंद्र कुमारUpdated Apr 19 2025, 22:34 IST
बिहार को वंदे भारत की सौगातImage Credit : Istock01 / 07

बिहार को वंदे भारत की सौगात

बिहारवासियों का सफर और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कदम बढ़ाया है। फिलहाल, बिहार के कई रूटों पर हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं। लेकिन, राज्य को अब नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। अब कोसी क्षेत्र सहरसा से देश की राजधानी दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। फिलहाल, मुजफ्फरपुर से दिल्ली के बीच सुपरफास्ट ट्रेनों से यात्रा का समय का 20 घंटे लगने वाला अब महज 13 घंटे में कंपलीट होगा। इसके अतिरिक्त सहरसा वाया दिल्ली टू अमृतसर और सहरसा से मुंबई अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

​बिहार को कितनी सौगातें?​Image Credit : Istock02 / 07

​बिहार को कितनी सौगातें?​

देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के लिए नई वंदे भारत और अमृत अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा सुपौल-पिपरा नई रेल लाइन और हसनपुर-बिथान नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही खगड़िया-अलौली नई रेल लाइन, ललितग्राम बायपास लाइन और लहरियासराय लाइट आरओबी को जनता को समर्पित करेंगे। पीएम पिपरा से सहरसा, सहरसा से समस्तीपुर और अमृत भारत ट्रेन सहरसा से लोकमान्य तिलक तक को संचालित करेंगे।

​पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी​Image Credit : Istock03 / 07

​पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी​

समस्तीपुर रेल मंडल ने सहरसा-नई दिल्ली के मध्य सफर आसान बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसके अतिरिक्त सहरसा और दिल्ली के बीच एक अमृत भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से नहीं बल्कि, दरभंगा और सीतामढ़ी को कवर करते हुए गुजरेगी। 24 अप्रैल को इसका उद्घाटन पीएम के हाथों होगा। सहरसा स्टेशन पर अमृत भारत और वंदे भारत दोनों ही ट्रेनों के रखरखाव के लिए बेसिक रखरखाव के लिए ढांचा तैयार किया जाएगा।

​ समस्तीपुर रेल मंडल ने की ये तैयारी​04 / 07

​ समस्तीपुर रेल मंडल ने की ये तैयारी​

हिंदुस्तान की खबर के हवाले से समस्तीपुर रेल मंडल के विद्युत इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने सहरसा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के लिए जरूरत संसाधनों को विकसित करने पर काम तेज कर दिया है। ओवरहेड तारों के संशोधित कर लगाया जाएगा। फिलहाल, दिल्ली बोर्ड की तरफ से सहरसा-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का ऑफिसियल एनाउंसमेट नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

​सहरसा-दिल्ली वंदे भारत यात्रा टाइम​Image Credit : Istock05 / 07

​सहरसा-दिल्ली वंदे भारत यात्रा टाइम​

माना जा रहा है कि सहरसा और नई दिल्ली के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन के चलने से कोसी और उत्तरी बिहार के लोगों का सफर आसान होगा। वर्तमान में एक्सप्रेस ट्रेनों से मुजफ्फरपुर से दिल्ली तक के सफर में 18 से 20 घंटे खर्च हो जाते हैं, लेकिन वंदे भारत की हाईस्पीड रफ्तार और कम स्टेशनों के बीच ठहराव से यह सफर महज 13 घंटे में पूरा होगा। यानी पूरे 5 घंटे की बचत होगी।

​सहरसा-दिल्ली वंदे भारत रूट मैप​Image Credit : Istock06 / 07

​सहरसा-दिल्ली वंदे भारत रूट मैप​

रेलवे के ऑफिसियल सूत्रों और हिंदुस्तान की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहरसा से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन समस्तीपुर-हाजीपुर रूट से किया जाएगा। यह सहरसा से खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र (पटना), दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) और लखनऊ के रास्ते नई दिल्ली का रास्ता तय करेगी। इससे यूपी के लोगों को भी फायदा होगा। हालांकि, आधिकारिक रूट बाद में जारी होने की बात कही जा रही है। रेलवे बोर्ड इसमें बदलाव कर सकता है। माना जा रहा है कि अन्य वंदे भारत की तरह ही एसी चेयरकार और एग्जीक्यूटिव कोच होंगे। किराया और समस सारणी अभी उपलब्ध नहीं है। पता चलने पर हम आपके साथ साझा करेंगे।

​बिहार-दिल्ली-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन​Image Credit : Istock07 / 07

​बिहार-दिल्ली-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन​

24 अप्रैल को मिलने वाली अमृत भारत ट्रेन बिहार के सहरसा से वाया दिल्ली होते हुए अमृतसर तक जाएगी। यह पटना-दिल्ली अमृत भारत के बाद बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी। दिल्ली-एनसीआर में बिहार के बड़ी संख्या में लोग कामकाज के वास्ते आवागमन करते हैं। लिहाजा, आगे एक और अमृत भारत चलाने की कवायत चल रही है। इसके अलावा सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के बीच भी अमृत भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सहरसा-खगड़िया- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र- पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए मायानगरी मुंबई जाएगी। एक साथ सहरसा से तीन-तीन नई ट्रेन का परिचालन होगा। इन ट्रेनों से दिल्ली का 20 घंटे का सफर 14 और 15 घंटे में कवर होगा तो वहीं मुंबई की सफर में काफी समय बचेगा। इस हाईटेक ट्रेन सफर काफी आरामदायक और किफायती भी साबित हो रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!