चुनावी साल में बंगाल को तोहफा, 'दीदी' के राज्य से दिल्ली तक चलेगी वंदे भारत स्लीपर

Vande Bharat Sleeper Train: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय रेलवे एक बड़ी और हाई-प्रोफाइल सौगात देने की तैयारी में है। राजधानी दिल्ली और पूर्वी भारत के सबसे बड़े महानगर कोलकाता के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यह ट्रेन न सिर्फ यात्रा समय घटाएगी, बल्कि उत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार देगी।

Curated by: निशांत तिवारीUpdated Dec 30 2025, 14:25 IST
हावड़ा से दिल्ली तक चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपरImage Credit : AI Image01 / 07

हावड़ा से दिल्ली तक चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर

भारतीय रेलवे की योजना के मुताबिक, देश की पहली एसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2026 में हावड़ा से दिल्ली के लिए शुरू हो सकती है। यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले करीब डेढ़ से दो घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचेगी। (सांकेतिक चित्र)

कोलकाता-आसनसोल के यात्रियों को बड़ा फायदाImage Credit : AI Image02 / 07

कोलकाता-आसनसोल के यात्रियों को बड़ा फायदा

इस नई ट्रेन के शुरू होने से कोलकाता, आसनसोल और आसपास के इलाकों के यात्रियों को राजधानी पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार, नौकरी और शिक्षा से जुड़े यात्रियों के लिए यह ट्रेन समय और सुविधा, दोनों लिहाज से अहम साबित हो सकती है। (सांकेतिक चित्र)

हावड़ा-झिलपार में होगा ट्रेन का रखरखावImage Credit : AI Image03 / 07

हावड़ा-झिलपार में होगा ट्रेन का रखरखाव

रेलवे अधिकारियों ने हाल ही में हावड़ा-झिलपार रेल साइडिंग का निरीक्षण किया है, जहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा। इससे संकेत मिलते हैं कि परियोजना को लेकर तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं। (सांकेतिक चित्र)

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तारImage Credit : AI Image04 / 07

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

यह आधुनिक ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ेगी। इसके कोच अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे और इन्हें चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। (सांकेतिक चित्र)

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहरावImage Credit : AI Image05 / 07

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

प्रस्तावित रूट के अनुसार ट्रेन हावड़ा से चलकर आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। कुल मिलाकर यह ट्रेन सात बड़े स्टेशनों को जोड़ेगी। (सांकेतिक चित्र)

हफ्ते में 6 दिन संचालनImage Credit : AI Image06 / 07

हफ्ते में 6 दिन संचालन

रेलवे की योजना के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। एक दिन ट्रेन को रखरखाव के लिए रोका जाएगा, ताकि सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी न रहे। (सांकेतिक चित्र)

चुनावी नजरिए से भी अहम मानी जा रही योजनाImage Credit : AI Image07 / 07

चुनावी नजरिए से भी अहम मानी जा रही योजना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर अगर इस नई परियोजना को देखें तो ये बड़ी साबित हो सकती है। वैसे रेलवे की देशभर में आधुनिक और वर्ल्ड-क्लास रेल नेटवर्क तैयार करने की पहल में भी एक बड़ा कदम साबित होगा। (सांकेतिक चित्र)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!