देखें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रोग्रेस, फर्राटा मारने के लिए रहें तैयार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे यानी दिल्ली-देहरादून ईकोनॉमिक कॉरिडोर के खुलने का इंतजार तो लाखों लोगों को है। इससे कुछ हिस्से ट्रैफिक के लिए खोल भी दिए गए हैं। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के लोग इसके पूरी तरह से तैयार होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि ढाई घंटे में देहरादून पहुंचकर मसूरी की वादियों में चिल करें... चलिए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे पर कहां कितना काम बचा है। सभी तस्वीरें और जानकारी @DetoxTravellerr के X हैंडल से साभार ली गई हैं।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated May 24 2025, 12:48 IST
फेज-2 पैकेज 1 की प्रोग्रेस01 / 11

फेज-2 पैकेज 1 की प्रोग्रेस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फेज 2 में पैकेज पर कई जगहों फाइनल लेयर का काम पूरा चुका है। ज्यादातर हिस्से जल्द ही फर्राटा भरने लिए तैयार जाएंगे।

सबसे सुस्त रफ्तार02 / 11

सबसे सुस्त रफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फेस-2 के पैकेज-2 पर इस काम की रफ्तार स्लो है। यहां इस फेस के चारों पैकेज में से सबसे कम रफ्तार से काम हो रहा है।

फेस-2 पर पैकेज-3 का काम 98 फीसद पूरा 03 / 11

फेस-2 पर पैकेज-3 का काम 98 फीसद पूरा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फेस-2 में पैकेज-3 का काम लगभग 98 फीसद पूरा हो चुका है। सिर्फ 2 जगहों पर छोटा-मोटा काम बचा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

भज्जू में काम फिर शुरू हुआ04 / 11

भज्जू में काम फिर शुरू हुआ

फेस-2 के पैकेज-3 पर भज्जू के पास इंटरचेंज की मांग की जा रही थी, जिसके कारण यहां काम रुका हुआ था। अब यहां काम शुरू हो चुका है।

यहां बचा थोड़ा सा काम05 / 11

यहां बचा थोड़ा सा काम

फेस-2 पर पैकेज-3 के मुजफ्फरनगर-शामली रोड डबल ट्रंपेट इंटरचेंज के एक लूप पर कुछ काम बचा है। इसके अलावा पैकेज 3 का काम लगभग पूरा हो चुका है।

पैकेज-2 की देरी का कारण06 / 11

पैकेज-2 की देरी का कारण

फेस-2 के पैकेज-2 पर अभी काफी काम बचा हुआ है। इस पैकेज पर कई ट्रांसमिशन लाइनें और टावर मौजूद हैं, जिन्हें यहां से हटाया जाना है। इनकी वजह से इस पैकेज में देरी हो रही है।

कितना लंबा फेस-2 का पैकेज-407 / 11

कितना लंबा फेस-2 का पैकेज-4

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे में फेस-2 का पैकेज-4 सबसे लंबा पैकेज है, जिसकी लंबाई 37.8 किमी है। इस हिस्से पर काफी काम हो चुका है।

फेस-2, पैकेज 4 का 80 फीसद काम पूरा08 / 11

फेस-2, पैकेज 4 का 80 फीसद काम पूरा

फेस-2 में पैकेज 4 के 80 फीसद हिस्से पर रोड लेईंग का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, कुछ पुलों पर छिट-पुट काम बचा है। इस साल के अंत तक इसके भी पूरा होने की उम्मीद है।

फेस-3 की प्रोग्रेस09 / 11

फेस-3 की प्रोग्रेस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस हिस्से पर नए अंडरपास और फ्लाइओवर जुड़ गए हैं। फेस-3 के इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस इंटरचेंज का काम बचा10 / 11

इस इंटरचेंज का काम बचा

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे इन पर ओवर ब्रिज के स्लैब वर्क का काम पूरा हो चुका है। फेज-2 के पैकेज-1 में जो मुख्य काम बचा है, वह मेरठ-बागपत रोड पर इंटरचेंज का काम है।

फोटो क्रेडिट11 / 11

फोटो क्रेडिट

पैकेज 3 का काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सभी तस्वीरें और जानकारी @DetoxTravellerr के X हैंडल से साभार ली गई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!