रियल एस्टेट की दुनिया में सनटेक रियल्टी एक जाना पहचाना नाम है जिसकी शुरुआत 1981 में हुई थी। कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट है। कमल खेतान ने भारत का सबसे महंगा अपार्टमेंट बनाने का ऐलान किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट की कीमत 500 करोड़ है। यह भारत के सबसे महंगे हाउसिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
कमल खेतान की कंपनी के ये अपार्टमेंट दुनिया के सबसे महंगे अपार्टमेंट में शामिल होंगे। मुंबई का प्रोजेक्ट Nepeansea Road पर बनेगा।
वहीं, दुबई का प्रोजेक्ट Downtown Dubai में होगा। यह मशहूर बुर्ज खलीफा के बिल्कुल पास ही स्थित होगा। दोनों प्रोजेक्ट जून 2026 में लॉन्च होने वाले हैं।
इन प्रोजेक्ट्स को बनाने में करीब 20,000 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इन घरों की कीमतें 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट तक जा सकती हैं।
सनटेक रियल्टी कंपनी मुंबई और उसके आसपास कमर्शियल और रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाती है। कंपनी ने अब तक 32 प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। ये प्रोजेक्ट कुल 52.5 मिलियन स्क्वेयर फुट में फैले हुए हैं।
कंपनी के शेयर में एक साल में इसमें करीब 28 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 8 फीसदी का उछाल आया है। शेयर का 5 साल का रिटर्न करीब 57 फीसदी रहा है। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 6,078.56 करोड़ रुपये है।
कमल खेतान एक इंजीनियर हैं और इनका नाम 2 बार फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में भी आया है। कमल खेतान की नेटवर्थ के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है। हालांकि कुछ वेबसाइट इसकी नेटवर्थ करीब 500 मिलियन डॉलर (करीब 4441 करोड़ रुपये) है।