आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग। आसान शब्दों में, जब कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार आम लोगों से पैसा जुटाने के लिए अपने शेयर बाजार में अपने शेयर बेचती है, तो इसे आईपीओ कहा जाता है। इसका मतलब है कि अब कंपनी सिर्फ अपने मालिकों या चुनिंदा निवेशकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आम लोग भी कंपनी के मालिक बन सकते हैं। वह प्रक्रिया है जिसमें कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार आम जनता से पैसे जुटाने के लिए अपने शेयर स्टॉक मार्केट में बेचती है। ऐसी कंपनियां पहले केवल मालिकों या चुनिंदा निवेशकों के पैसे से चलती हैं, लेकिन बिजनेस बढ़ाने के लिए उन्हें अधिक पूंजी की जरूरत होती है। जो आईपीओ के जरिये प्राप्त करती है।
कंपनियों को बिजनेस बढ़ाने के लिए अधिक पूंजी की जरूरत होती है। इसके लिए वे अपने कुछ शेयर स्टॉक मार्केट में बेचती हैं। इस तरह जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने व्यापार विस्तार, कर्ज चुकाने या नई योजनाओं में निवेश के लिए करती है। आईपीओ कंपनी और निवेशकों दोनों के लिए फायदे का साधन बनता है।
आईपीओ में निवेश करने का बड़ा फायदा यह है कि निवेशक कंपनी में शुरुआती कीमत पर हिस्सेदारी ले सकते हैं। यानी अगर कोई कंपनी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो शुरुआती निवेशकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इसलिए जानकार अक्सर कहते हैं कि आईपीओ में निवेश लंबी अवधि के लिए फायदे का अवसर भी हो सकता है।
कई बार कंपनी का शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड से ऊंचे भाव पर शेयर बाजार में लिस्ट होता है। इसका मतलब है कि अगर आपने आईपीओ में शेयर खरीदे और लिस्टिंग के दिन शेयर का दाम बढ़ गया, तो आप तुरंत शेयर बेचकर लाभ कमा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कंपनी का आईपीओ 100 रुपए में आया और शेयर बाजार में 150 रुपए पर लिस्ट हुआ, तो निवेशक को प्रति शेयर 50 रुपए का लाभ होगा।
अगर निवेशक किसी अच्छी कंपनी के शेयर को लंबी अवधि तक होल्ड करता है, तो समय के साथ अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। जैसे-जैसे कंपनी का कारोबार बढ़ता है और मुनाफा मजबूत होता है, शेयर की कीमत भी बढ़ती जाती है। इसके अलावा, कुछ कंपनियां डिविडेंड भी देती हैं, जिससे निवेशक को नियमित और अतिरिक्त आय मिल सकती है।
आईपीओ में निवेश करने के बाद निवेशक कंपनी का शेयरहोल्डर बन जाता है। इसका मतलब है कि वह कंपनी के मुनाफे और भविष्य की ग्रोथ में हिस्सा लेने का अधिकार रखता है। शेयरधारक को कंपनी की मीटिंग्स में वोट देने का अधिकार मिलता है और कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर मिलती रहती हैं।
आईपीओ निवेशकों को अपने निवेश को विभिन्न सेक्टर्स और कंपनियों में फैलाने का अवसर देता है। इससे जोखिम कम होता है। अगर किसी एक कंपनी के शेयर में गिरावट आती है, तो अन्य निवेश से नुकसान को संतुलित किया जा सकता है। इस तरह निवेशक अपने पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
हालांकि आईपीओ में निवेश करना आकर्षक हो सकता है, पर हर आईपीओ में निवेश करना सही नहीं होता। निवेश करने से पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल, वित्तीय स्थिति और भविष्य की योजनाओं को समझना बहुत जरूरी है। तभी निवेशक सही और टिकाऊ लाभ कमा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही जानकारी और समझ के साथ किया गया निवेश लंबी अवधि में आपको फायदा दे सकता है।