पॉड होटलों का किराया (24 घंटे के लिए) 2875-3200 रु तक हो सकता है। जबकि 5 स्टार होटलों का शुरुआती किराया ही 7-8 हजार रु से शुरू होता है, जो लाखों तक जाता है।
पॉड होटल में कॉमन वॉशरूम होता है। महिलाओं के लिए अलग रेस्टरूम की सुविधा होती है। 5-स्टार होटलों के कमरों में हर चीज पर्सनल होती है।
पॉड में पंखा, लाइट, छोटा टीवी, स्टडी लाइट और चार्जिंग प्वाइंट मिलता है। इसमें प्राइवेट रूम भी बुक किया जा सकता है।
पॉड होटल के कमरे किसी बॉक्स की तरह लगते हैं। इन्हें उन लोगों के लिए बेहतर माना जाता है कि ब्रेक लेने या सफर के दौरान कहीं रुककर रेस्ट करना चाहते हैं।
वहीं 5-स्टार में आम तौर पर बिजनेस क्लास या टूरिस्ट ठहरते हैं, जो कंफर्ट के साथ तमाम लग्जरी सुविधाएं चाहते हैं। इनमें जिम, स्पा और स्विमिंग पूल शामिल है।