न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार बफेट की ओर से उनकी 1 ट्रिलियन डॉलर की होल्डिंग कंपनी, बर्कशायर हैथवे की वेबसाइट पर उनकी संपत्ति का क्या होगा, इसकी जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि वह अपने बर्कशायर शेयरों में से लगभग 1.1 बिलियन डॉलर (9392 करोड़ रु) अपने परिवार की चार संस्थाओं को दान करेंगे।
उन्होंने कहा है कि उनके बच्चों को उनके दान किए गए पैसे को एक तय प्रोसेस के तहत डिस्ट्रिब्यूट करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे कुछ निवेशक चिंतित हो गए हैं।
लेकिन बफेट के बड़े नजरिये और भविष्य के लिए उनकी तैयार योजनाओं के आधार पर कई लोगों का बर्कशायर के निवेशकों के रूप में विश्वास बढ़ा है।
वॉरेन बफेट, बर्कशायर हैथवे को संभालते हैं, जो एक मल्टीनेशनल होल्डिंग कंपनी है, जिसने तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 325 अरब डॉलर का कैश होने की सूचना दी है।
बर्कशायर हैथवे लंबे समय से लगातार मुनाफे वाली कंपनी रही है। अपने शेयरधारकों को जोरदार रिटर्न देने का भी इसका रिकॉर्ड रहा है।