लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे एक दिन पहले ही प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। तबादला सूची के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध एसपी डॉ. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। वहीं मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से ही संबद्ध संजीव सुमन को उत्तर प्रदेश स्पेशलाइज्ड इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
सीआईडी, लखनऊ में तैनात समीर सौरभ को सीतापुर भेजा गया है। उन्हें 27वीं वाहिनी पीएसी की कमान सौंपी गई है। वहीं सीतापुर स्थित एपीटीसी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी को अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती मिली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 'सैफई सिंडिकेट' ने भर्तियों में जमकर किया भ्रष्टाचार, हमने युवाओं को दिया रोजगार, योगी ने सपा पर कसा तंज
आनन्द कुमार-II को भी नई जिम्मेदारी
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक, प्रथम वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (यूपीएसएसआईएफएस), लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
किसे कहां मिली तैनाती
सीबीसीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी समीर सौरभ को सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है। एपीटीसी सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरेली क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार-द्वितीय को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
वहीं, अयोध्या क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक संजय राय को पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। तबादला सूची में शशि शेखर सिंह को एटीएस, लखनऊ से हटाकर सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है। वंशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, तृतीय वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है। राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
डॉ. कृष्ण गोपाल को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद भेजा गया है। शोएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है। आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है। महेश सिंह अत्रि को पीटीएस, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली बनाया गया है।
