जरूरत से ज्यादा लोन लेने पर आपकी मासिक किस्तों का बोझ बढ़ जाता है। इससे कुल ब्याज की राशि भी बहुत बढ़ सकती है। इसलिए लोन लेने का फैसला भावनाओं पर नहीं, बल्कि तर्कपूर्ण सोच पर आधारित होना चाहिए। केवल उतना ही लोन लें जितना वास्तव में जरूरत हो।
कुछ लोग लोन एजेंटों की सलाह पर बिना ब्याज दर की तुलना किए लोन ले लेते हैं। ऐसी गलती न करें। ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है क्योंकि थोड़ी सी दर में भी वर्षों में कुल भुगतान राशि पर बड़ा असर पड़ता है।
हर पर्सनल लोन के साथ एक विस्तृत ब्रोशर होता है जिसमें नियम, शर्तें, ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस, अवधि, भुगतान की समय सीमा आदि होते हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है क्योंकि छिपे हुए शुल्क, पूर्व भुगतान दंड और प्रोसेसिंग चार्ज आपके लोन की लागत बढ़ा सकते हैं।
पर्सनल लोन केवल जीवन की अनिवार्य जरूरतों और संकटों को पूरा करने के लिए लेना चाहिए। छुट्टियां मनाने, लग्जरी खरीदारी या गैर-जरूरी जीवनशैली सुधार के लिए कभी भी लोन का उपयोग न करें।
अगर आप समय पर किस्तें नहीं चुकाते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है, आपकी क्रेडिट स्कोर खराब हो सकती है और यह कानूनी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए बिना निश्चित भुगतान योजना के लोन न लें।
बिना स्पष्ट पुनर्भुगतान योजना के लोन लेना आपके मासिक बजट को प्रभावित कर सकता है और डिफॉल्ट की स्थिति पैदा कर सकता है। डिफॉल्ट होने पर ऋणदाता कड़े कदम उठा सकते हैं, जैसे जबरन वसूली या गिरवी रखी संपत्ति जब्त करना।
यह क्रेडिट स्कोर के लिए अच्छा नहीं होता। कई लोन एक साथ लेने से आपकी आय का बड़ा हिस्सा किस्तों में चला जाता है, जिससे आप लोन के जाल में फंस सकते हैं। पर्सनल लोन निश्चित रूप से वित्तीय राहत प्रदान कर सकता है, लेकिन जिम्मेदारी और सही तरीके से खर्च न करने पर यह आपकी वित्तीय स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले सावधानीपूर्वक सोचें, तुलनात्मक अध्ययन करें और एक प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।