Investment Strategy: रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी भविष्यवाणी, ये 'चीज' कर देगी पैसा तिगुना

Rich dad Poor Dad Author Robert Kiyosaki Big Prediction: पर्सनल फाइनेंस के बेस्टसेलर बुक 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर चेतावनी दी कि इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट इस गर्मी शुरू हो सकता है। यानी इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश इस गर्मी शुरू हो सकता है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वे स्टॉक्स और बॉन्ड्स से बाहर निकलकर गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन जैसे वैकल्पिक एसेट्स में निवेश करें।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jun 4 2025, 14:05 IST
​आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश​Image Credit : X/istock01 / 09

​आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश​

कियोसाकी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मुझे मत कहिएगा कि मैंने किसी को चेतावनी नहीं दी। उन्होंने 2013 में प्रकाशित अपनी किताब 'Rich Dad’s Prophecy' का हवाला देते हुए कहा कि जैसा मैंने अपनी किताब में बताया था, इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने वाला है। मुझे डर है कि यह क्रैश अब शुरू हो सकता है, खासकर इस गर्मी में।

​मिलियन्स बर्बाद होंगे, लेकिन कुछ अमीर भी बनेंगे​Image Credit : X/istock02 / 09

​मिलियन्स बर्बाद होंगे, लेकिन कुछ अमीर भी बनेंगे​

कियोसाकी ने बताया कि खासकर उनके जैसे बूढ़े (बूमर) पीढ़ी के लाखों निवेशक इस क्रैश में अपनी संपत्ति खो देंगे। वहीं, जो लोग सजग रहेंगे वे अत्यंत अमीर भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप उन्हीं लोगों में से एक बनें जो बहुत अमीर बनें।

​गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में भारी निवेश की संभावना​Image Credit : X/istock03 / 09

​गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में भारी निवेश की संभावना​

रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि गिरावट केवल स्टॉक और बॉन्ड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रियल एस्टेट मार्केट भी प्रभावित होगा। इस गर्मी के दौरान, जब स्टॉक, बॉन्ड और रियल एस्टेट बाजार टूटेंगे, तब अरबों डॉलर गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में निवेश के लिए दौड़ेंगे।

​चांदी को बताया सबसे बड़ी बचत और अवसर​Image Credit : X/istock04 / 09

​चांदी को बताया सबसे बड़ी बचत और अवसर​

कियोसाकी ने सिल्वर को सबसे ज्यादा कम मूल्यांकित (अंडरवैल्यूड) संपत्ति बताया और कहा कि आज सबसे बड़ी बचत सिल्वर में है। आज सबसे बड़ा सौदा चांदी है। 2025 में चांदी 3 गुना बढ़ सकती है। अच्छी खबर यह है कि चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से 60% नीचे है... अभी भी लगभग $35 है... जबकि सोना और बिटकॉइन अपने उच्चतम स्तर पर या उसके करीब हैं।

​कियोसाकी का फिजिकल एसेट्स पर जोर​Image Credit : X/istock05 / 09

​कियोसाकी का फिजिकल एसेट्स पर जोर​

​​कियोसाकी ने कहा कि मैं कल अपने स्थानीय गोल्ड और सिल्वर डीलर के पास जा रहा हूं और नकली पैसे के बदले असली सिल्वर खरीदूँगा। कोई ETF नहीं। यही आज सबसे बड़ी बचत है।

​अमीर बनो या गरीब, विकल्प आपका​Image Credit : X/istock06 / 09

​अमीर बनो या गरीब, विकल्प आपका​

कियोसाकी ने फॉलोअर्स को तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया कि सिल्वर करीब $35 प्रति औंस है, जिसका मतलब है कि दुनिया में करीब हर कोई अमीर बनने का मौका पा सकता है, जबकि लाखों लोग गरीब होंगे। आप कल क्या करेंगे, अमीर बनेंगे या गरीब? कृपया अमीर बनने का विकल्प चुनिए।

​कई बार दीं चेतावनियां​Image Credit : X/istock07 / 09

​कई बार दीं चेतावनियां​

यह पोस्ट कियोसाकी की उन कई चेतावनियों में से एक है जो उन्होंने हाल के हफ्तों में दी हैं। 19 मई को उन्होंने कहा था कि अगला आर्थिक संकट केंद्रीय बैंकों से शुरू हो सकता है और लोगों को खुद को बचाने के लिए गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में निवेश करना चाहिए। 20 मई को उन्होंने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में म्यूडीज के डाउनग्रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को एक “बेकार पिता” बताया जो कर्ज लेकर खर्च कर रहा है। उन्होंने 1971 में अमेरिका द्वारा गोल्ड स्टैंडर्ड छोड़ने को मौजूदा वित्तीय अस्थिरता की जड़ बताया।

​चांदी आम निवेशकों के लिए सबसे सस्ता और बेहतर विकल्प​Image Credit : X/istock08 / 09

​चांदी आम निवेशकों के लिए सबसे सस्ता और बेहतर विकल्प​

कियोसाकी ने लंबे समय से सिल्वर को आम निवेशकों के लिए सबसे सस्ती और अच्छी संपत्ति माना है। अप्रैल में उन्होंने कहा था कि सिल्वर 2025 में $70 तक जा सकता है और यह करीब हर कोई खरीद सकता है।

​फिएट करेंसी को असली पैसे न मानें​Image Credit : X/istock09 / 09

​फिएट करेंसी को असली पैसे न मानें​

कियोसाकी का मुख्य संदेश है कि फिएट करेंसी (सरकारी मुद्रा) भरोसेमंद नहीं है और इसे वह "नकली पैसा" कहते हैं। जैसा मैंने 25 साल पहले अपनी किताब में कहा था, 'अमीर पैसे के लिए काम नहीं करते' और 'जो बचत करते हैं, वे हार जाते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा तरीका है असली संपत्तियों जैसे गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में निवेश करना और स्वयं और अपने परिवार को आर्थिक संकट से बचाना। कोई ETF नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!