शहर

Banbhulpura Railway Encroachment Case: आज होने वाली सुनवाई टली, नई तारीख की घोषणा जल्द होगी

Banbhulpura Railway Encroachment Case Haldwani News: नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले को फिलहाल टाल दिया गया है।

Image

बनभूलपुरा जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से आज आएगा निर्णय

Banbhulpura Railway Encroachment Case Haldwani News: उत्तराखंड के प्रमुख शहर हलद्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी थी। लेकिन अंतिम समय पर सुनवाई टाल दी गई है, CJI का कहना है कि इस मामले में सुनवाई की नई तारीख जल्द तय की जाएगी। बता दें कि धामी सरकार ने इस मामले में अर्जेंसी एप्लीकेशन मूव की थी, जिस पर आज यानी बुधवार 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। बता दें कि पिछली कई तारीखों से अंतिम निर्णय के लिए केस पेंडिंग में है।

इस मामले में रेलवे की ओर से पेश वकील ने कहा कि इस मसले पर जल्द सुनवाई की जरूरत है। पास में बहने वाली गौला नदी उफान पर है। नदी के कटाव से हटाकर रेलवे ट्रैक को सुरक्षित स्थान पर ले जाना है।

बता दें कि यह मामला हलद्वानी के बनभूलपुरा में 30 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा है। अतिक्रमण वाली जमीन पर रेलवे ने अपना दावा किया है। बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट पहले ही अतिक्रमण को हटाने का आदेश दे चुका है। हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ प्रभावित लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

27 हजार प्रभावितों की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे और राज्य सरकार से अतिक्रमणकारियों के विस्थापन का प्लान मांगा था। पीएम आवास योजना के तहत आने वाले लोगों का भी सर्वे हो चुका है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बनभूलपुरा के लगभग 3500 परिवारों यानी लगभग 27 हजार लोगों की नजर है।

बनभूलपुरा में लगभग 500 पुलिस कर्मी तैनात

ज्ञात हो कि दो साल पहले एक छोटा सा अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां हिसा हुई थी। आज अतिक्रमण मामले में अंतिम निर्णय आने वाला था, सुप्रीम कोर्ट की इस सुनवाई को देखते हुए बनभूलपुरा में एहतियातन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों सहित क्षेत्र में लगभग 500 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया।

बनभूलपुरा में 2 कंपनी PAC तैनात

आज जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, उससे पहले बनभूलपुरा में सुरक्षा तैयारियों को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस पूरे इलाके को दो सुपर जोन और चार जोन में बांटा गया है। क्षेत्र में लगभग 500 पुलिसकर्मी और 2 कंपनी पीएसी को तैनीत किया गया है।

बनभूलपुरा में ड्रोन से भी की जा रही निगरानी

2 एसपी, 5 सीओ, 15 इंस्पेक्टर/एसओ के साथ 45 पुरुष दरोगा, 10 महिला दरोगा, 182 हेड कॉन्स्टेबल/सिपाही और 47 महिला पुलिसकर्मियों को बनभूलपुरा के इलाके में तैनात किया गया है। इसके अलावा छतों और गलियों की निगरानी के लिए 2 ड्रोन टीमें भी तैनात की गई है। फायर यूनिट, ट्रैफिक टीमें, बम निरोधक दस्ता, टियर गैस टीमें, एंटी-रायट टीमें और फायरिंग स्क्वाड को भी तैयार रखा गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article