मगर पाकिस्तान में रसगुल्ले, सोनपापड़ी और गुलाब जामुन का रेट कितना है? ये शायद आपको मालूम नहीं होगा। यहां हम भारत और पाकिस्तान में इन मिठाइयों के रेट की तुलना करेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेड एंड बेयंड पोर्टल के अनुसार पाकिस्तान में 1 KG सफेद रसगुल्ले का रेट 1195 पाकिस्तानी रु (PKR) है। PKR भारतीय रु से कमजोर है।
1 भारतीय रु 3.29 PKR के बराबर है। ऐसे में 1195 PKR भारतीय करेंसी में करीब 362 रु बनते हैं। वहीं भारत में 1 किलो सफेद रसगुल्ले का रेट 250 रु है।
पाकिस्तान में 1 KG गुलाब जामुन का रेट 1600 PKR है, जो कि भारतीय करेंसी में 484 रु बनेंगे। हल्दीराम की 1 KG गुलाब जामुन का रेट 225 रु और एमटीआर ब्रांड की गुलाब जामुन का रेट 270 रु प्रति किलो है।
बात करें सोनपापड़ी की तो इसका रेट पाकिस्तान में 1680 PKR प्रति किलो है, जो भारतीय करेंसी में 508 रु बनेंगे। वहीं अलग-अलग ब्रांड की सोनपापड़ी का रेट भारत में 280 रु से 350 रु तक है।