World Most Expensive Airport: ये है दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट, यहां 1 केले की कीमत 500 रुपए से भी ज्यादा

World Most Expensive Airport: हम सभी जानते हैं कि किसी भी एयरपोर्ट पर चीजें आम जगहों से कहीं ज्यादा महंगी होती हैं। सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि चाय, कॉफी और पानी की बोतलें भी आसमान छूने वाली कीमतों पर मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा एयरपोर्ट भी है जहां एक केले की कीमत 500 रुपए से ज्यादा हो सकती है? आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे एयरपोर्ट के बारे में।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Apr 28 2025, 10:56 IST
​दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट​Image Credit : Istock01 / 08

​दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट​

World Most Expensive Airport: इस्तांबुल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट है और यहां सामान खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। यात्रियों को यहां के खाने-पीने की चीजों की कीमतें देखकर हैरानी होती है। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बुनियादी चीजें जैसे केले और फास्ट फूड भी बेहद महंगे मिलते हैं। इन चीजों की कीमत आम आदमी के बजट से बाहर होती है, लेकिन यात्रियों को इन्हें महंगी कीमतों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

​एक केले की कीमत 565 रुपये​Image Credit : Istock02 / 08

​एक केले की कीमत 565 रुपये​

World Most Expensive Airport: इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एक केले की कीमत £5 (करीब ₹565) है, जो आम जनता के लिए चौंकाने वाली है।

​भोजन और पेय की अत्यधिक कीमतें​Image Credit : Istock03 / 08

​भोजन और पेय की अत्यधिक कीमतें​

World Most Expensive Airport: 90 ग्राम लैसग्ना की कीमत £21 (₹2,400) और एक पिंट बीयर की कीमत £15 (₹1,700) है, जो सामान्य से कई गुना अधिक है।

​फास्ट फूड भी महंगा​Image Credit : Istock04 / 08

​फास्ट फूड भी महंगा​

World Most Expensive Airport: बर्गर किंग और मैकडोनाल्ड्स जैसे फास्ट फूड ब्रांड भी भारी कीमतें वसूल रहे हैं, जहां एक क्रोइसांट की कीमत ₹1,400 से ₹1,700 तक जाती है।

​गुणवत्ता और कीमत में अंतर​Image Credit : Istock05 / 08

​गुणवत्ता और कीमत में अंतर​

World Most Expensive Airport: यूरोपीय अखबार कोरिएरे डेला सेरा ने कीमतों और गुणवत्ता के बीच असंतुलन को उजागर करते हुए इस्तांबुल एयरपोर्ट को यूरोप का सबसे महंगा एयरपोर्ट बताया है।

​बढ़ती महंगाई यात्रियों के लिए चिंता का विषय​Image Credit : Istock06 / 08

​बढ़ती महंगाई यात्रियों के लिए चिंता का विषय​

World Most Expensive Airport: जरूरी वस्तुओं की अत्यधिक कीमतें आम यात्रियों को मजबूर कर रही हैं कि वे जरूरी चीजें भी महंगे दामों पर खरीदें।

​रोजाना यात्री संख्या 2.2 लाख से अधिक​Image Credit : Istock07 / 08

​रोजाना यात्री संख्या 2.2 लाख से अधिक​

World Most Expensive Airport: इस्तांबुल एयरपोर्ट से प्रतिदिन 2,20,000 यात्री यात्रा करते हैं, जिससे यह एक व्यस्त और महंगा ट्रांजिट हब बन गया है।

​स्थान और पर्यटन का प्रभाव​Image Credit : Istock08 / 08

​स्थान और पर्यटन का प्रभाव​

यूरोप और एशिया के बीच स्थित इस्तांबुल, तुर्की की राजधानी होने के साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो इस एयरपोर्ट की मांग और कीमतों को प्रभावित करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!