मैजिकब्रिक्स के अनुसार यूपी में 1 गज में ढाई धुर होते हैं। जबकि 1 बीघा में 7500 धुर होते हैं। एकड़ की बात करें तो 1 एकड़ में यूपी में 12100 धुर होते हैं।
हरियाणा में 1 एकड़ में 1600 धुर होते हैं। वहीं राज्य में 1 बीघा में 400 धुर और 1 धुर में 3.02 गज जमीन होती है। यानी हरियाणा में धुर गज से बड़ा होता है।
पंजाब में धुर की माप हरियाणा जैसी ही है। यहां 1 धुर में 3.02 जमीन होती है। यहां भी 1 एकड़ में 1600 धुर और 1 बीघा में 400 धुर होते हैं।
राजस्थान में 1 धुर 2.47 गज का होता है। जबकि 1 बीघा में 7570 धुर होते हैं। इसी तरह राजस्थान में एक एकड़ में 12100 धुर होते हैं।
उत्तराखंड में 1 एकड़ में 2000 धुर और 1 धुर 2.44 गज के बराबर होता है। जबकि 1 बीघा में 400 धुर होते हैं। हिमाचल प्रदेश में धुर की बिल्कुल उत्तराखंड जैसी है। यहां भी 1 एकड़ में 2000 धुर, 1 धुर 2.44 गज के बराबर और 1 बीघा में 400 धुर होते हैं।