आंध्रा प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। बीती रात पवन और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तलाक की घोषणा कर डाली। अब दोनों की 13 साल की शादी समाप्त हो चुकी है। लेकिन आपको बता दें पवन की ये तीसरी शादी थी। आइय आपको बताते हैं कि कैसे पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला को एक दूजे से प्यार हुआ था। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं।
पवन कल्याण और अन्ना की पहली मुलाकात साल 2011 में फिल्म 'तीन मार (Teen Maar)' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में अन्ना का किरदार बेहद ही छोटा था। उस वक्त पवन अपनी पहली पत्नी रेणु देसाई से तलाक के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।
अन्ना का जन्म रूस में हुआ था। एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ वे एक बिजनेस वुमन भी हैं और सिंगापुर में एक होटल चेन चलाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अन्ना की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास रूस और सिंगापुर में भी करोड़ों की प्रॉपर्टीज हैं।
दो साल तक एक-दूसरे को डेट तक एक दूजे को डेट करने के बाद पवन कल्याण ने अन्ना संग शादी रचाई। 30 सितंबर 2013 को दोनों ने सात फेरे लिए। बता दें शादी के बाद से ही अन्ना अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करने लगीं।
अन्ना से पहले पवन कल्याण की दो शादियाँ टूट चुकी थीं। पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई, जो 2008 में खत्म हो गई थी। इसके बाद पवन ने रेणु देसाई संग सात फेरे लिए लेकिन वो भी साल 2012 में टूट गई। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
पवन कल्याण और अन्ना लेजनेवा के दो बच्चे हैं। शादी के बाद दोनों ने अपने बेटे मार्क शंकर पवनोविच का स्वागत किया। वहीं अब तलाक के बाद दोनों अपने बच्चे की को-पेरेंटिंग करेंगे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर के कपल ने लिखा, 'हमने अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताया है। लेकिन अब आपसी समझ और सम्मान के साथ हमने अलग होने का फैसला लिया है। भले ही हमारी शादी का रिश्ता अब खत्म हो गया है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने प्यारे बच्चों के जिम्मेदार माता-पिता बने रहेंगे। हमारे बच्चों की खुशी और उनका बेहतर भविष्य हमेशा हम दोनों की पहली प्राथमिकता रहेगा। जिंदगी के इस निजी बदलाव के दौर में हम आप सभी से हमारी निजता का सम्मान करने, समझदारी और प्यार बनाए रखने की अपील करते हैं। इस पूरे सफर में जिन लोगों ने हमारा साथ दिया, उन सभी का हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।