सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ता (DA) की समीक्षा करती है, जो महंगाई दर (CPI) पर आधारित होती है। जुलाई 2025 की समीक्षा हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है कि 15 अगस्त 2025 से पहले बड़ा ऐलान होगा और DA में 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार 15 अगस्त 2025 तक महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। (तस्वीर-istock)
7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। अब कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग की तरफ है जो नए वेतन निर्धारण का काम करेगा।(तस्वीर-istock)
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सिर्फ बेसिक वेतन नहीं, बल्कि DA, HRA और TA जैसे कई भत्ते शामिल होते हैं जो कुल सैलरी का करीब 50% से अधिक हो चुका है।(तस्वीर-istock)
DA हर छह महीने में महंगाई दर (CPI) के आधार पर समीक्षा की जाती है। जुलाई 2025 की समीक्षा हो चुकी है, लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 3 से 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है।(तस्वीर-istock)
वास्तविक सैलरी बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर से होती है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। 8वें वेतन आयोग में यह 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है, जो वेतन में बड़ा इजाफा करेगा।(तस्वीर-istock)
अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.46 लागू होता है, तो वेतन 44,280 रुपये तक पहुंच सकता है।(तस्वीर-istock)
8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में हुई थी, लेकिन अध्यक्ष की नियुक्ति न होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। उम्मीद है कि अब इस दिशा में तेजी आएगी।(तस्वीर-istock)
सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स सरकार की अगली घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। DA वृद्धि और 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।(तस्वीर-istock)