सभी खातों में ब्याज एक साथ नहीं आता। कई बार कुछ खाताधारकों को ब्याज दिखाई देने में थोड़ी देरी हो जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ जरूरी बातें समझने की जरूरत होती है।
EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) हर वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर तय करती है। दर तय होने के बावजूद ब्याज को खाते में अपडेट होने में समय इसलिए लगता है क्योंकि EPFO को हर सदस्य के अकाउंट की पूरी गणना करनी पड़ती है कब कितना पैसा जमा हुआ, कब निकाला गया, और किस महीने पर कितना ब्याज बनता है।
बैंक की FD की तरह EPF का ब्याज हर महीने कैलकुलेट होता है, लेकिन इसे साल में केवल एक बार आपके पीएफ खाते में क्रेडिट किया जाता है। यानी ब्याज का कैलकुलेशन समय से हो जाता है, भले ही पासबुक में एंट्री कुछ देर से दिखाई दे।
नहीं। EPFO स्पष्ट करता है कि पासबुक में ब्याज अपडेट देर से होने पर भी खाताधारकों को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होता। ब्याज पूरा का पूरा वही मिलता है, जो बनना चाहिए चाहे पासबुक में एंट्री बाद में दिखाई दे। नुकसान तभी होता है, जब आप ब्याज अपडेट होने से पहले PF निकालने की कोशिश करते हैं। इसलिए EPF निकासी से पहले हमेशा पासबुक चेक कर लें।
अगर काफी समय हो गया है और आपके EPF अकाउंट की पासबुक में ब्याज दिख नहीं रहा है, तो घबराने की बजाय KYC डिटेल्स जरूर चेक करें सबसे पहले EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके देखें कि आपका आधार, पैन और बैंक अकाउंट सही तरह से लिंक और वेरिफाई है या नहीं। कई बार अधूरी KYC वजह से ब्याज क्रेडिट में देरी हो सकती है।
EPFO मेंबर पोर्टल या UMANG ऐप के जरिए अपनी पासबुक की ताज़ा एंट्रीज़ देखें। कई बार पोर्टल लेट अपडेट होता है, लेकिन UMANG पर जल्दी दिख जाता है। अगर कई दिनों तक ब्याज अपडेट नहीं होता, तो EPFO की आधिकारिक शिकायत प्रणाली EPFiGMS पर जाएं और अपनी समस्या दर्ज करें। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आपको रेफरेंस नंबर भी मिलता है।
EPF ब्याज कभी भी एक ही दिन सभी खातों में नहीं आता। यह एक स्टेप वाइज प्रक्रिया है जो डेटा वेरिफिकेशन और कैलकुलेशन के आधार पर होती है। इसलिए अगर आपके खाते में अभी तक ब्याज नहीं दिख रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बस अपने KYC की स्थिति चेक करते रहें, पासबुक पर नजर रखें, और जरूरत पड़े तो शिकायत पोर्टल या EPFO कार्यालय की सहायता लें। EPF आपकी दीर्घकालिक बचत है, और ब्याज का हर पैसा आपको पूरा मिलेगा चाहे अपडेट थोड़ा देर से ही क्यों न दिखे।