किम्बल ने अपने भाई एलन के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर शुरू किया। 1994 में उन्होंने Zip2 नाम से एक सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई, जिसे कॉम्पैक को 2630 करोड़ रु में बेच दिया गया।
उसके बाद किम्बल ने PayPal, SpaceX और Chipotle के साथ काम किया। मगर उनकी रुचि इस सेक्टर के बजाय कुकिंग में थी। इसीलिए उन्होंने अपनी पत्नी जेन लेविन के साथ मिलकर किचन रेस्टोरेंट ग्रुप द किचन शुरू किया।
किम्बल अपने भाई एलन की कंपनी स्पेसएक्स में डायरेक्टर भी रह चुके हैं। फोर्ब्स के अनुसार 2021 में किम्बल की नेटवर्थ 700 मिलियन डॉलर थी, जो इस समय करीब 6000 करोड़ रु बनेंगे।
किम्बल की कमाई के असल सोर्स उनका अपना किचन रेस्टोरेंट ग्रुप है। वे दूसरे बिजनेसों और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश करके भी कमाते हैं।
किम्बल के पास टेस्ला के भी शेयर हैं। किम्बल मस्क को अक्सर हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में मशहूर हस्तियों और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों के साथ मिलते-जुलते देखा जाता है।