IND vs WAL Hockey World Cup 2026 Live Streaming: लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज वेल्स के खिलाफ करेगी। 8 बार की ओलंपिक चैंपियन भारत का लक्ष्य 51 साल से चले आ रहे विश्व कप में पदक के सूखे को खत्म करना है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा देना है।
51 साल से पोडियम से दूर भारतीय टीम
लगातार दो ओलंपिक में कांस्य जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इकलौता वर्ल्ड कप 1975 में जीता था। 8 बार की ओलंपिक पदक विजेता टीमन ने साल 1971 के वर्ल्ड कप में कांस्य और 1973 में रजत के बाद 51 साल से टीम पोडियम से दूर है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इस बार सूखा खत्म करना चाहेगी। भारत पूल-डी में है, जहां 15 अगस्त को वेल्स के बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को भारत का पाकिस्तान से मुकाबला होगा। टीम में मनप्रीत सिंह जैसे अनुभवी और 8 नए खिलाड़ी हैं। कोच क्रेग फुल्टन और मेंटल कोच पैडी अप्टन को भरोसा है कि टीम मैच-दर-मैच आगे बढ़कर सेमीफाइनल तक पहुंचेगी।
भारत बनाम वेल्स हॉकी वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-
कब खेला जाएगा भारत और वेल्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच?
भारत और वेल्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूल-डी मुकाबला आज यानी 15 अगस्त 2026 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेल्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच?
भारत और वेल्स के बीच यह मुकाबला नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेल्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच?
भारत और वेल्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच भारतीय समयानुसार शाम 04:30 बजे शुरू होगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शेड्यूल
पूल डी - ग्रुप स्टेज
15 अगस्त 2026 - भारत बनाम वेल्स
17 अगस्त 2026 - भारत बनाम इंग्लैंड
19 अगस्त 2026 - भारत बनाम पाकिस्तान
कहां देख सकते हैं भारत और वेल्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?
भारत में एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैच वॉच.हॉकी ऐप या वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक
