7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को जुलाई में मिलेगी खुशखबरी! क्या DA बढ़कर 59% हो जाएगा?

7th Pay Commission DA Hike July 2025: 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं, जिसके सदस्य, चेयरमैन और टर्म्स ऑफ रेफरेंस अभी घोषित नहीं हुए हैं। हालांकि, 8वें आयोग के लागू होने से पहले, कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत कम से कम एक और DA वृद्धि मिलेगी। DA साल में दो बार फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में घोषित की जाती है, जो क्रमशः जनवरी और जुलाई से प्रभावी होती है। यह वृद्धि महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jul 3 2025, 16:27 IST
​7th Pay Commission: महंगाई भत्ता (DA) में संभावित बढ़ोतरी​Image Credit : Istock01 / 07

​7th Pay Commission: महंगाई भत्ता (DA) में संभावित बढ़ोतरी​

7th Pay Commission DA Hike: मई 2025 में इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) 0.5 पॉइंट बढ़कर 144 हो गया है। मार्च से मई तक यह इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है। मार्च में 143, अप्रैल में 143.5 और मई में 144। इसी ट्रेंड को देखते हुए जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में 3% से 4% की वृद्धि की उम्मीद की जा रही है है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का DA 55% है।

​DA बढ़ोतरी का अंतिम निर्णय जून 2025 के आंकड़ों पर निर्भर​Image Credit : Istock02 / 07

​DA बढ़ोतरी का अंतिम निर्णय जून 2025 के आंकड़ों पर निर्भर​

जून 2025 का AICPI-IW डेटा अगस्त के शुरुआती दिनों में जारी होगा, जो DA की बढ़ोतरी तय करेगा। अगर जून में इंडेक्स 0.5 पॉइंट बढ़कर 144.5 पहुंचता है, तो 12 महीने के औसत के आधार पर DA करीब 59% हो सकता है, यानी 4% की वृद्धि।

​महंगाई भत्ता की गणना का तरीका​Image Credit : Istock03 / 07

​महंगाई भत्ता की गणना का तरीका​

DA की गणना पिछले 12 महीनों के CPI-IW औसत के आधार पर की जाती है और इसे 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार तय किया जाता है। इसका फॉर्मूला है: DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का CPI-IW औसत) – 261.42] ÷ 261.42 × 100 यहां 261.42 आधार इंडेक्स वैल्यू है।

​7th Pay Commission: DA बढ़ोतरी कब होगी घोषणा?​Image Credit : Istock04 / 07

​7th Pay Commission: DA बढ़ोतरी कब होगी घोषणा?​

नया DA जुलाई 2025 से लागू होगी, लेकिन सरकार इसकी घोषणा सितंबर-अक्टूबर के आसपास, खासकर दीवाली के समय कर सकती है। यह समय कर्मचारियों के लिए त्योहार जैसा होगा। 8वें वेतन आयोग की प्रतीक्षा के बीच कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राहत मिलने वाली है। अगर जून 2025 के आंकड़े भी सकारात्मक रहे, तो अक्टूबर में 58% या 59% DA का ऐलान हो सकता है, जो इस बार Diwali का खास तोहफा साबित होगा।

​7th Pay Commission DA Hike: कितनी बढ़ेगी सैलरी?​Image Credit : Istock05 / 07

​7th Pay Commission DA Hike: कितनी बढ़ेगी सैलरी?​

अगर जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि होती है, तो केंद्रीय सरकार के एक प्रारंभिक स्तर के कर्मचारी, जिनका बेसिक वेतन ₹18,000 प्रतिमाह है, की सैलरी में लगभग ₹540 प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की कुल सैलरी ₹30,000 है और बेसिक वेतन ₹18,000 है, तो वर्तमान में उसे 53% के हिसाब से ₹9,990 DA मिलता है। लेकिन 3% बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर ₹10,440 हो जाएगा, यानी ₹540 की सीधी बढ़ोतरी होगी।

​7th Pay Commission DA Hike: 7वां वेतन आयोग आखिरी दौर में​Image Credit : Istock06 / 07

​7th Pay Commission DA Hike: 7वां वेतन आयोग आखिरी दौर में​

7वां वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा, और इसी अवधि के लिए यह DA बढ़ोतरी आखिरी होगी। जबकि 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में हुई थी, इसके चेयरमैन और सदस्यों के नाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं, न ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी हुए हैं।

​8वें वेतन आयोग में देरी​Image Credit : Istock07 / 07

​8वें वेतन आयोग में देरी​

पिछले अनुभव के आधार पर, नई सिफारिशें लागू होने में 18-24 महीने लगते हैं। इसलिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 तक लागू नहीं हो पाएंगी। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर अपने वर्तमान बेसिक पे पर और DA वृद्धि प्राप्त करते रहेंगे

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!