बता दें कि एक किलो बादाम का रेट बांग्लादेश में 950 से 1150 बांग्लादेशी टका (BDT) है, जो भारतीय करेंसी में 671 रु से 813 रु बनते हैं।
वहीं भारत में बादाम का रेट 600-1000 रु प्रति किलो है। जाहिर है कि भारत में कुछ क्वालिटी के बादाम का रेट बांग्लादेश से कम है। बीडी स्टॉल पोर्टल के अनुसार काजू का रेट बांग्लादेश में 1450 BDT प्रति किलो है।
हालांकि बांग्लादेश में कुछ क्वालिटी के काजू का रेट 1250 BDT तक है। 1250-1450 BDT भारतीय करेंसी में करीब 883 रु से 1025 रु बनेंगे।
वहीं भारत में एक किलो काजू का रेट इस समय करीब 750-900 रु है। यानी भारत में काजू का दाम भी बांग्लादेश से कम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्वालिटी के हिसाब से किसी भी ड्राई फ्रूट की कीमत कम या ज्यादा भी हो सकती है। मार्केट में अधिकतर ड्राई फ्रूट कई क्वालिटी में उपलब्ध होते हैं।