नई Tata Sierra का डिजाइन अपने पुराने मॉडल की याद दिलाता है, लेकिन इसमें आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। SUV को बॉक्सी प्रोफाइल के साथ एक अपराइट स्टांस दिया गया है। फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स, LED हेडलाइट्स, DRLs और "Sierra" लेटरिंग ब्रांड के लोगो के साथ एक सिंगल पैनल में जुड़े हुए हैं। इसमें अब तक का सबसे बड़ा सनरूफ दिया गया है।
नीचे की तरफ स्किड प्लेट और बंपर में इंटीग्रेटेड फॉग लैंप्स SUV को मस्कुलर लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल सीधी रेखाओं पर आधारित है और फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स इसे आधुनिक बनाते हैं। B और C पिलर के बीच बड़ा ग्लास सेक्शन क्लासिक सिएरा की याद दिलाता है।
19-इंच अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च पर प्लास्टिक क्लैडिंग इसे SUV कैरेक्टर प्रदान करते हैं। पीछे की ओर एक फुल-विड्थ LED लाइट बार दी गई है जो टेल लैंप्स से सिंक होकर मॉडर्न लुक को उभारती है। टाटा सिएरा में अब तक की सबसे स्लिम हेडलैंप्स दिया गया है जो कि 17 एमएम का है।
इंटीरियर में तीन स्क्रीन का सेटअप दिया गया है, एक ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, जो आपस में कंटेंट शेयर करने में सक्षम हैं। टाटा कर्व्व की तरह इसमें भी चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो और टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स शामिल हैं। इसमें 5 दरवाजे दिए गए हैं। आपको बता दें कि पहले मॉडल में 3 दरवाजे थे।
काले और ग्रे रंगों में तैयार केबिन प्रीमियम एहसास कराता है। पैनोरमिक सनरूफ C-पिलर तक फैली हुई है, जिससे केबिन में खुलापन महसूस होता है। SUV में पांच सीटें दी गई हैं, जो ड्यूल-टोन (बेज-ग्रे) अपहोल्स्ट्री के साथ आती हैं। सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। टाटा सिएरा 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी जिनमें कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), बंगाल रूज (लाल), मुन्नार मिस्ट (हरा), अंडमान एडवेंचर (पीला), मिंटल ग्रे, प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं।
टाटा सिएरा में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड्स, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और कई अन्य स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
एसयूवी में तीन इंजन विकल्प हैं 1.5-लीटर क्रियोजेट डीजल इंजन, 1.5-लीटर हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर रेवोट्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन भी है।
Tata Sierra 2025 की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है और इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 15 जनवरी 2025 से होगी।