यह ऑफर 30 सितंबर 2025 तक मान्य रहेगा। टाटा ने भले ही इस ऑफर को 30 सितंबर 2025 तक के लिए रखा है लेकिन यदि यह कटौती जीएसटी 2.0 के तहत हुई है तो इसे हमेशा के लिए होना चाहिए। आइए देखते हैं कि टाटा मोटर्स की कौन-सी गाड़ी कितने रुपये तक सस्ती हुई है।
पुरानी कीमत: ₹5.32 लाख, नई कीमत: ₹4.57 लाख, कुल लाभ: ₹1.20 लाख। फीचर्स की बात करें तो यह एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट हैचबैक है जो कि शहर की ड्राइविंग के लिए बेस्ट है। इसमें 1.2L पेट्रोल इंजन और सीएनजी का विकल्प मिलता है। सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स और ABS + EBD स्टैंडर्ड के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले मिला है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार की रेटिंग मिली है।
पुरानी कीमत: ₹6.29 लाख, नई कीमत: ₹5.48 लाख, कुल लाभ: ₹1.11 लाख। फीचर्स की बात करें तो यह स्टाइलिश डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट सेडान है। इसमें 1.2L पेट्रोल और CNG इंजन के विकल्प मिलता है। साथ में बड़ा बूट स्पेस है और यह फैमिली ट्रिप्स के लिए बेस्ट है।
पुरानी कीमत: ₹6.57 लाख, नई कीमत: ₹5.49 लाख, कुल लाभ: ₹1.58 लाख। माइक्रो SUV सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार (5-स्टार सेफ्टी)। 1.2L पेट्रोल इंजन और सीएनजी वर्जन उपलब्ध। हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत बॉडी। एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।
पुरानी कीमत: ₹7.41 लाख, नई कीमत: ₹6.30 लाख, कुल लाभ: ₹1.76 लाख। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की दमदार कार। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी इंजन ऑप्शन। 90° ओपनिंग डोर की यूनिक सुविधा। 7-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और एडवांस सेफ्टी फीचर्स।
पुरानी कीमत: ₹8.86 लाख, नई कीमत: ₹7.31 लाख, कुल लाभ: ₹2.00 लाख। भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV। पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट उपलब्ध। ADAS टेक्नोलॉजी और वायरलेस चार्जिंग जैसी मॉडर्न सुविधाएं। 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और दमदार डिजाइन।
पुरानी कीमत: ₹10.32 लाख, नई कीमत: ₹9.65 लाख, कुल लाभ: ₹1.07 लाख। कूपे-स्टाइल SUV, स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन। बड़ा और प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस फीचर्स से लैस। इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी। फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प।
पुरानी कीमत: ₹15.43 लाख, नई कीमत: ₹13.99 लाख, कुल लाभ: ₹1.94 लाख। दमदार SUV, पावरफुल 2.0L डीजल इंजन के साथ। पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स। 6 एयरबैग्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग। बड़ा और कम्फर्टेबल इंटीरियर, ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम।
पुरानी कीमत: ₹16.14 लाख, नई कीमत: ₹14.66 लाख, कुल लाभ: ₹1.98 लाख। 7-सीटर SUV, फैमिली के लिए परफेक्ट। दमदार 2.0L डीजल इंजन। पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS फीचर्स। स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ मजबूत रोड प्रेजेंस।