BMW iX की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.39 करोड़ है। यह गाड़ी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आती है और फीचर्स के लिहाज से काफी एडवांस मानी जाती है।
दिया मिर्जा पर्यावरण के प्रति सजग रहने वाली अभिनेत्री हैं, और उनकी कार कलेक्शन में पहले से ही कुछ ईको-फ्रेंडली और प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं। BMW iX उनकी लेटेस्ट और सबसे लग्जरी EV में से एक है, जो उनके UNEP एम्बेसडर स्टेटस को सूट करती है।
SUV BMW iX xDrive50 में हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले (12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर + 14.9 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन) के साथ इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलता है। इसमें मल्टी-फंक्शनल मेमोरी और मसाज सीट्स जैसे फीचर्स हैं।
पावर की बात करें तो कार में 111.5 kWh बैटरी, 635 km WLTP रेंज के साथ AWD सिस्टम के साथ 523 hp और 765 Nm टॉर्क मिलता है। यह कार सिर्फ 4.6 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।
बीएमडब्ल्यू की यह लेटेस्ट कार 195 kW DC चार्जर से 10%-80% चार्जिंग में लगभग 35 मिनट लगाती है। वहीं 50 kW DC चार्जर से इसे 97 मिनट, 22 kW AC चार्जर से 5.5 घंटे और 11 kW AC चार्जर से 11 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।