2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्कूली बच्चे पोस्टर बनाकर महात्मा गांधी के विचारों को आसान तरीके से दिखा सकते हैं। पोस्टर में बहुत ज्यादा चीजें बनाने की जरूरत नहीं है, एक साफ और meaningful idea भी काफी अच्छा लग सकता है। यहां 7 आसान आइडिया दिए गए हैं, जिन्हें बच्चे अपनी ड्राइंग कॉपी या चार्ट पेपर पर बना सकते हैं।
बड़े आकार का गांधी जी का चश्मा बनाकर उसके अंदर “सत्य” और “अहिंसा” लिख सकते हैं।
गांधी जी के तीन बंदरों का चित्र बनाएं और नीचे “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो” लिखें।
गांधी जी का चित्र बनाकर हाथ में झाड़ू दिखाएं और पोस्टर पर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” लिखें।
पोस्टर के बीच में गांधी जी का चेहरा बनाएं और दोनों तरफ “सत्य” और “अहिंसा” लिखकर फूलों से सजाएं।
गांधी जी को शांति का संदेश देते हुए बनाएं और आसपास उड़ते हुए कबूतर बनाकर “शांति ही शक्ति है” लिखें।
गांधी जी को तिरंगे के साथ बनाएं और नीचे “मेरा भारत, मेरा गर्व” जैसा छोटा संदेश लिखें।
गांधी जी को चरखा चलाते हुए बनाएं और साथ में “स्वदेशी अपनाएं” लिखें।