देश

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

Mohammad Latif Bhat: जम्मू और कश्मीर में अब केवल 1 स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट सक्रिय है। यह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का निवासी है।

Image

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन हैं वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

Jammu Kashmir terrorism: जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर आतंक में भर्ती पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा एजेंसियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अपडेटेड रिकॉर्ड्स के अनुसार, पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अब केवल 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय बचा है। सुरक्षा बलों द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित किए गए इस आतंकी का नाम मोहम्मद लतीफ भट है, जो दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का निवासी है।

कौन है मोहम्मद लतीफ भट और किन घटनाओं में है शामिल?

सुरक्षा बलों के अनुसार, मोहम्मद लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक छद्म संगठन कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी (KRA) से जुड़ा हुआ है। KRA को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ध्यान भटकाने के उद्देश्य से बनाया था। सुरक्षा एजेंसियां इसे इन प्रमुख घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानती हैं:

गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या।

पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या: 22 जुलाई को जेएंडके पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से हमला।

अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश: लतीफ भट और उसके साथी जाकिर अहमद गनई पर अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने की योजना बनाने का आरोप था।

बता दें कि 'ऑपरेशन शेरवाली' के तहत 8 जुलाई को अनंतनाग के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन शेरवाली' के तहत जाकिर अहमद गनई (Category-A आतंकी) को ढेर कर दिया था, लेकिन भट घेराबंदी तोड़कर भागने में कामयाब रहा। बता दें कि पिछले 5 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवाओं के आतंकवाद की ओर रुख करने में भारी गिरावट आई है।

बताया गया कि लगभग 5 वर्ष पहले 50–60 सक्रिय स्थानीय आतंकी थे जहां मई 2025 तक 17 सक्रिय स्थानीय आतंकी (14 कश्मीर, 3 जम्मू में) थे। अब वर्तमान स्थिति ऐसी है कि केवल 1 स्थानीय आतंकी (इसके मुकाबले घाटी/जम्मू क्षेत्र में 40–50 विदेशी आतंकी मौजूद बताए जाते हैं)।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें