साउथ मूवीज

Yash संग इंटीमेट सीन पर Kiara Advani को ट्रोल करना पड़ा भारी, Huma Qureshi ने लगाई क्लास

Huma Qureshi Defends Kiara Advani: फिल्म 'टॉक्सिक' के 'तबाही' गाने में कियारा आडवाणी और यश के बीच काफी बोल्ड सीन्स थे, जिनकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था। हुमा कुरैशी ने एक्ट्रेस का बचाव किया है।

Image

कियारा आडवाणी पर भड़के ट्रोलर्स को हुमा कुरैशी ने दिया करारा जवाब

Huma Qureshi Defends Kiara Advani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को फैन्स फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस मूवी का कुछ दिनों पहले 'तबाही' गाने रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने पसंद किया। कई लोगों ने इस गाने में यश के साथ कियारा आडवाणी के इंटिमेट सीन्स देखने के बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया था। ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि फिल्म से यश और कियारा के ऐसे सीन्स को ट्रिम किया जाएगा। कई लोगों ने कियारा आडवाणी पर शादीशुदा और मां बनने को लेकर सवाल उठाए थे। ऐसे में अब जिन लोगों ने कियारा आडवाणी को ट्रोल किया, उनकी हुमा कुरैशी ने जमकर क्लास लगाई है। हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद इससे जुड़ी महिलाएं ही आखिरी हंसी हंसेंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day India Box Office: 300 करोड़ी बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

कियारा आडवाणी के बचाव में उतरीं हुमा कुरैशी

युवा के शो "बी अ मैन, यार!" में निखिल तनेजा ने कहा कि 'तबाही' गाने में कियारा आडवाणी को काफी ट्रोल किया गया था जबकि यश पर लोगों ने ज्यादा सवाल नहीं उठाए। दोनों शादीशुदा हैं। इस पर हुमा ने कहा, 'यह सच में बहुत बेकार और खराब है। लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म की औरतें और डायरेक्टर आखिर में जीतेंगी। किसी का बचाव करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि जो लोगों के दिमाग में है आप उसे बदल नहीं सकते। फिल्म देखने के बाद आपको खुद पता चलेगा।' साकिब ने कहा, 'ये लोग कौन हैं? दुनिया बहुत अच्छी जगह है लेकिन इंटरनेट नहीं है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: RD Burman Biopic: स्पेशल कैमियो करेंगे Akshay Kumar, नीरज पांडे ने की तगड़ी प्लानिंग)

जब यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना तबाही रिलीज हुआ तब से कियारा आडवाणी को उनके गाने के सीन के लिए काफी ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने कियारा आडवाणी को लेकर काफी ट्रोल और भद्दे कमेंट्स किए थे। यह आलोचना सिर्फ कियारा तक नहीं रुकी। ट्रोल उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर भी अजीब-अजीब कमेंट कर रहे थे। गितू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक एक एक्शन सागा है। फिल्म में यश के साथ पांच महिला लीड हैं। इस मूवी में कियारा, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंथ और हुमा कुरैशी को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article