Tej Pratap: तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा-मेरे पिता लालू यादव को दिल्ली में बना लिया गया है 'बंधक'-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2021, 10:35 PM IST

तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया है उनका आरोप है कि उनके पिता को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

Tej Pratap Yadav Allegation: तेजप्रताप यादव ने शनिवार को एक खुलासा किया उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि राजद टूटने की कगार पर है, किसी का नाम नहीं लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राजद प्रमुख के पद पर पदोन्नत होने के इच्छुक लोग थे, तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनके पिता को उनसे दूर दिल्ली में रखा गया है उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पिता को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है।

तेजप्रताप ने शनिवार को पटना में छात्र जनशक्ति परिषद के प्रशिक्षण शिविर के दौरान कहा कि 4-5 लोग हैं, जो लालू यादव को पटना आने नहीं दे रहे हैं। जेल से निकले करीब साल भर हो गया, लेकिन उन्हें दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है।

'मैंने पिता जी से बात भी है कि चलिए पटना, हम साथ-साथ रहेंगे...

तेजप्रताप यादव ने कहा कि सब जानता है कौन हैं वो लोग, नाम लेने से कोई फायदा नहीं है, मेरे पिता लालू यादव को जेल से निकले काफी वक्त हो गया है पर मेरे पिता को दिल्ली में रोक के रखा गया है...मैंने पिता जी से बात भी है कि चलिए पटना, हम साथ-साथ रहेंगे, वो रहते थे तो दरवाजा खुला रहता था, ऑउट हाउस में  महान जनता से मिलते थे। कुछ लोगों ने जनता से मिलने के लिए रस्सा बनवाया, हमारे पिता को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!