तेजस्वी यादव ने अपनी मंगेतर एलेक्सिस से सगाई के बाद शादी की। दोनों को शानदार फोटो अब लोगों के सामने है। लाल सुर्ख जोड़े में उनकी मंगेतर एलेक्सिल गजब ढा रही थीं। इस खास कार्यक्रम में लालू यादव परिवार से जुड़े खास लोग शामिल हुए। सगाई की रस्म तेजस्वी यादव की बड़ी बहन डॉ मीसा भारती के फॉर्म हाउस पर संपन्न हुई। इस खास मौके पर खास लोगों को ही न्यौता दिया गया था।
एलेक्सिस संग तेजस्वी की सगाई
तेजस्वी यादव और एलेक्सिस एकदूसरे को पिछले 6 साल से जानते थे और पुराने दोस्त रहे हैं।तेजस्वी की दुल्हनिया एलेक्सिस की बात करें तो वो दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं, बताया जाता है कि एलेक्सिस संग तेजस्वी का रिश्ता लालू प्रसाद यादव का पसंद नहीं था क्योंकि एलेक्सिस क्रिश्चियन हैं, हालांकि बाद में लालू प्रसाद की इस शादी के लिए रजामंदी मिल गई।
भव्य तरह से सजाया गया पंडाल
सगाई के लिए मंडप को खास फूलों से सजाया गया था। पंडाल की भव्यता देखते ही बन रही थी। सगाई वाली जगह पर आम लोगों का प्रवेश निषेध था।

पूरे वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर से सजाया गया है। एक भव्य पंडाल को जहां सगाई होनी थी उसे खास फूलों से सजाया गया था। बताया जा रहा है कि वेन्यू को सजाने के लिए खास कारीगरों को बुलाया गया था। इसके साथ ही मेहमानों की खातिरदारी में किसी तरह की कमी ना हो उसके भी इंतजाम किये गए थे।
Tejashwi yadav Marriage: एलेक्सिस के हुए तेजस्वी यादव, खास शख्सियत की शादी की आई तस्वीर
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 9, 2021, 04:47 PM IST
तेजस्वी यादव और एलेक्सिस एक दूजे के हो गए। दिल्ली स्थित अपने बहन के फॉर्म हाउस में पहले दोनों की सगाई हुई और बाद में शादी भी संपन्न हुई।
End of Article

