Bihar Sex Racket: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 24 आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 11:30 PM IST

Bihar Sex Racket: बिहार पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एक बर्थडे पार्टी पर दबिश डालकर दो नाबालिग युवतियों सहित 24 और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस को शक है कि, बिहार में चल रहे इस सेक्स रैकेट के तार काफी दूर तक जुड़ें है।

Bihar Sex Racket: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 24 आरोपी गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

Bihar Sex Racket: बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान 2 नाबालिग, 14 महिलाएं और 10 पुरुष आरोपियों को पकड़ा है। बिहार पुलिस (सीतामढ़ी) के आला अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 4 थानों की पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने शहर के कई स्थानों पर रेड कर लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक सबसे पहले डुमरा थाना इलाके के मुरादपुर से 2 युवतियां पुलिस के हत्थे चढ़ी थी। जिला पुलिस कप्तान के मुताबिक डुमरा पुलिस को गश्त के दौरान मुरादपुर इलाके में एक जगह संगीत का शोर सुनाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर यहां कुछ लोग दूसरे घरों की छतों पर कूद कर फरार होने लगे। यह देखकर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद, घर की तलाशी लेने के दौरान यहां एक घर से 2 युवतियां संदिग्ध हालातों में मिली। इन दोनों युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों ने मचाया था शोर 

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद एसपी सिटी सीतामढ़ी के मुताबिक, एक घर में चल रही बर्थडे पार्टी को लेकर गांव के लोगों ने आपत्ति जताई थी। यहां कुछ असामाजिक गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां से दो युवतियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवतियों में नेपाल की दो नाबालिग लड़कियां हैं। इन दो युवतियों के साथ 14 युवतियों व 10 युवकों को अलग- अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पूरी कार्रवाई में इलाके के 4 थानों की पुलिस ने दिन-रात एक करके इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। एसपी के मुताबिक पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि, इतने बड़े स्तर पर चल रहे सेक्स रैकेट के तार और कहां तक जुड़े हैं ताकि इस रैकेट के मास्टरमांइड तक पुलिस पहुंच सके। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!