'मिलावटी पैदाइश है तुम्हारी'; बिहार विधानसभा के बाहर आपस में भिड़े विधायक, गाली गलौच तक की आई नौबत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2021, 05:45 PM IST

बिहार विधानसभा में कार्यवाही शुरू होने से पहले ही दो विधायक आपस में ही भिड़ गए। RJD विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच बात तू- तड़ाक से शुरू हुई और गाली-गलौज तक पहुंच गई।

'मिलावटी पैदाइश है तुम्हारी'; बिहार विधानसभा के बाहर आपस में भिड़े विधायक, गाली गलौच तक की आई नौबत

बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को 2 विधायकों में जुबानी जंग हो गई। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भाई वीरेंद्र और बीजेपी के संजय सरावगी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली गलौच तक की नौबत आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को झगड़ रहे विधायकों को रोकने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा। भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी के लिए मिलावटी पैदाइश जैसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

मनेर से राजद विधायक वीरेंद्र और दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सरावगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को धमकाया और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वीरेंद्र ने सरावगी को यह कहते हुए धमकाया कि वह उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटेंगे। उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। संजय सरावगी ने पलटवार करते हुए उनसे मर्यादा में रहने को कहा। 

दोनों बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे थे। वे अलग-अलग मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। जैसे ही वे एक-दूसरे के करीब खड़े हुए, वे जल्द ही जुबानी जंग में शामिल हो गए। शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और 3 दिसंबर तक चलेगा।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!