Noida Hospital: अब नोएडा के इस कोविड-19 अस्पताल में बनेंगे बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट, आठवें फ्लोर पर है ऑफिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 05:34 PM IST

Noida Hospital: नोएडा शहर में अब मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब सेक्टर 39 स्थित कोविड 19 अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

Noida Hospital: अब नोएडा के इस कोविड-19 अस्पताल में बनेंगे बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट, आठवें फ्लोर पर है ऑफिस

Noida Hospital: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 39 स्थित कोविड 19 अस्पताल में  जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। दरअसल, सेक्टर 39 के कोरोना अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्यालय बनाया गया है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को कोविड-19 अस्पताल के आठवें फ्लोर पर जाना पड़ेगा। अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्यालय खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि, पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का काम स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में किया जाता था। हालांकि अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के विभाग को अब कोविड-19 अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। रजिस्ट्रार केके भास्कर ने इस संबंध में बताया कि प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शुरू हो गया है, जितने भी लोगों का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पेंडिंग थे, उन लोगों का जल्द से जल्द जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। 

विभाग को कोविड-19 अस्पताल में किया गया स्थानांतरित

रजिस्ट्रार केके भास्कर ने आगे कहा कि, लोगों से अपील करते हैं कि, जिन लोगों को अपना जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है, वे कार्यालय आकर कागजों को सबमिट कर अपना जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों पहले स्वास्थ विभाग कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते थे, वहां पर किसी कारणवश जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भाग में आगजनी हो गई थी, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन्म और मृत्यु के विभाग को कोविड-19 अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

जल्द से जल्द दिए जा रहे है जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य को शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग विभाग के लगातार चक्कर काट रहे थे। हालांकि अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के विभाग को कोविड-19 अस्पताल में कार्यालय को शुरू कर दिया गया है, ऐसे में जिन लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के कागजात जमा है, उन लोगों को जल्द से जल्द जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर दिए जा रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!