Mumbai Ganeshotsav:आज 'गणेशोत्सव' का आखिरी दिन, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2021, 08:01 AM IST

Ganeshotsav Last Day of Idol Immersion:दस दिवसीय गणेशोत्सव का रविवार को समापन हो जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लगायी गयी पााबंदियों के चलते इस साल गणेशोत्सव का माहौल फीका है।

Mumbai Ganeshotsav:आज 'गणेशोत्सव' का आखिरी दिन, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) रविवार को गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के दसवें एवं मूर्ति विसर्जन (Idol Immersion) के आखिरी दिन को लेकर हाई अलर्ट पर है और हाल में संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के आलोक में महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दिल्ली पुलिस द्वारा पर्दाफाश किये गये कथित आतंकवादी षडयंत्र के सिलसिले में मुंबई में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। विसर्जन के दिन निकाले वाले जूलुस पर रोक लगा दी गयी है।

'अहम प्रतिष्ठानों के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गयी है'

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य ने शनिवार को बताया कि अहम प्रतिष्ठानों के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज करने के अलावा विसर्जन स्थलों पर भी सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती होगी।उन्होंने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त रोशनी, क्रेन, गोताखोरों/जीवन रक्षकों, एंबुलेंस एवं दमकल गाडि़यों का इंतजाम किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अन्य शाखाओं से 100 अतिरिक्त अधिकारी एवं 1500 कर्मी तैनात किये जाएंगे।

BMC ने गणपति उत्सव के बाद मुंबई लौट रहे लोगों से कोविड-19 जांच कराने को कहा

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने गणपति उत्सव के बाद अपने गृहनगर से शहर लौट रहे लोगों से एहतियात के तौर पर कोविड-19 जांच कराने को कहा है। अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) सुरेश काकानी ने बताया कि नगर निकाय ने गणपति उत्सव मनाने के बाद मुंबई लौटे लोगों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करने वाले 266 केंद्र स्थापित किए हैं।

'लोगों को यहां स्थापित जांच केंद्रों का लाभ उठाना चाहिए'

उन्होंने कहा, 'अगले 15 दिन महत्वपूर्ण हैं। बीएमसी ने गणपति उत्सव के बाद मुंबई लौटने वालों के लिए मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करने वाले 266 केंद्र स्थापित किए हैं। लोगों के नमूनों की जांच के परिणाम उनके घर पहुंचा दिए जाएंगे।' मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा, 'लोगों को ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे अपने गृहनगर में दूसरों के संपर्क में आए होंगे। लोगों को यहां स्थापित जांच केंद्रों का लाभ उठाना चाहिए। सावधानियां संक्रमण को और फैलने से रोकने में मदद करेंगी। सभी के लिए टीके उपलब्ध हैं। लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!