Mumbai : फेसबुक पर लाइव पर आकर आदिवासी युवक ने लाई फांसी, ऑनलाइन दोस्तों के सामने रोते हुए दे दी अपनी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2020, 06:43 PM IST

फेसबुक पर लाइव आकर एक आदिवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला मुंबई के पालघर जिले का है।

Mumbai : फेसबुक पर लाइव पर आकर आदिवासी युवक ने लाई फांसी, ऑनलाइन दोस्तों के सामने रोते हुए दे दी अपनी जान
Photo Credit: Representative Image

मुंबई : मुंबई के पालघर जिले के जवाहर तालुका में एक युवक ने फेसबुक लाइव कर आत्महत्या कर ली। फेसबुक पर लाइव आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके दोस्तों ने जिन्होंने उसे फेसबुक लाइव पर फांसी लगाते हुए देखा वे ये देखकर काफी हैरान रह गई।

फेसबुक पर देखने के बाद उन्होंने अपने आप को लाचार पाया कि वे अपने दोस्त को इस हालत में देखकर भी उसकी मदद नहीं कर सके। उन्हीं में से किसी ने जवाहर पुलिस को इसकी खबर कर दी जिसके बाद पुलिस ने युवक के फ्लैट पर पहुंचकर पंखे से लटका उसका शव बरामद किया।   

करीब सवा चार बजे 22 वर्षीय एक युवक ने फेसबुक लाइव पर आकर अपनी जान दे दी। वह रोता हुआ नजर आ रहा था। उसने कैमरा ऑन किया और फांसी लगा ली। सुसाइड का पूरा वाक्या उसके कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस को मौके पर से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह जवाहर में एक रेस्तरां में वेटर का काम करता था और उस फ्लैट पर किराए में रहता था।

पुलिस ने बताया कि जब वह कमरे में अकेले था उसी समय उसने फांसी लगाई। उसके फेसबुक पोस्ट को खंगालने के बाद पुलिस को संदेह है कि उसे प्यार में धोखा मिला था जिसके बाद उसने शायद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।

पुलिस का मानना है कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक तनाव में भी डाल दिया है ये भी सुसाइड के पीछे एक कारण हो सकता है। युवक मुख्य रुप से पालघर के वडा तालुका के विरहे गांव का रहने वाला था। वह जवाहर पढ़ाई करने और काम के सिलसिले में आया था। पुलिस ने इस संबंध में एक्सीडेंटल डेथ का एक मामला दर्ज कर लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!