Mumbai Gang Rape Case: मुंबई फिर शर्मसार, धारावी में शनिवार तड़के 19 वर्षीय विवाहिता से घर में घुसकर गैंगरेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 07:15 PM IST

Mumbai Gang Rape Case: मुंबई में शनिवार को एक बार से फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धारावी में एक विवाहिता से दो बदमाशों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया और फिर उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mumbai Gang Rape Case: मुंबई फिर शर्मसार, धारावी में शनिवार तड़के 19 वर्षीय विवाहिता से घर में घुसकर गैंगरेप
Photo Credit: ANI

Mumbai Gang Rape Case: मुंबई एक बार फिर से शर्मसार है। यहां बदमाश बेखौफ होकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं और महिलाएं अब घर में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। अपराधियों के हौसले इतने ​बुलंद हैं कि अब वे घर में घुसकर भी वारदात करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है मुंबई के धारावी क्षेत्र से। यहां शनिवार तड़के दो हैवानों ने घर में घुसकर महिला से गैंगरेप किया और फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद महिला हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। 

धारावी पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय विवाहिता का आरोप है कि वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान शनिवार तड़के घर में दो बदमाश घुस आए। उन्होंने हाथ में चाकू ले रखे थे। दोनों के ही चेहरे ढके हुए थे। पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने चाकू से डराकर उसका गैंगरेप किया।

पीड़िता का बनाया अश्लील वीडियो

इस दौरान दोनों ने उसके कई अश्लील वीडियो भी बनाए। गैंगरेप करके दोनों भाग गए। पीड़िता के अनुसार दोनों ही आरोपियों की उम्र तीस से चालीस साल के बीच की थी, लेकिन चेहरा ढका होने के कारण वह उन्हें पहचान नहीं पाई। वहीं घर में घुसकर गैंगरेप होने की सूचना पर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को किसी परिचित पर ही शक 

उधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से बदमाश घर में घुसे हैं और वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए, उससे लगता है कि आरोपी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उन्हें फुटेज से जरूर कोई सुराग मिलेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!