Aditya Thackeray : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी, 1 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 02:11 PM IST

Aditya Thackeray : आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज में आदित्य ठाकरे पर अभिनेता सुशांत सिंह की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने आठ दिसंबर की रात करीब 12 बजे वाट्सएप पर आदित्य को मैसेज किया था।

Aditya Thackeray : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी, 1 गिरफ्तार
Photo Credit: PTI

मुंबई : महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आदित्य को यह धमकी मैसेज के जरिए दी गई थी। पता चला है कि आरोपी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन है। इस मामले की जांच करते हुए साइबर पुलिस ने आरोपी (34) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आदित्य को उसके वाट्सएप पर मैसेज कर धमकी दी थी।

आरोपी ने आदित्य को कॉल भी किया

आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज में आदित्य ठाकरे पर अभिनेता सुशांत सिंह की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने आठ दिसंबर की रात करीब 12 बजे वाट्सएप पर आदित्य को मैसेज किया था। इसमें उसने सुशांत सिंह की मौत के लिए आदित्य को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उसने तीन फोन किए। आरोपी के कॉल को आदित्य ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आदित्य ठाकरे धमकी मामले की शिकायत रितसर पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!