मुंबई : इंडिगो एयरलाइन ने लापरवाही के लिए माफी मांगी। इंडिगो ने कहा कि व्हीलचेयर सेवा प्राप्त करने में हुई देरी के लिए वह माफी मांगता है। एक बुजुर्ग यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विमान में इंतजार करवाया गया। व्हीलचेयर न मिलने की वजह से यात्री को घंटों विमान में ही रहना पड़ा। इंडिगो ने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि कस्टमर केयर के हाई स्टेंडर्ड मानकों में चूक कैसे हो गई। साथ ही कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे यह गड़बड़ी न हो। बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर के लिए इंतजार करना पड़ा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद इंडियो को माफी मांगी।
End of Article

