मध्य प्रदेश

जबलपुर: सुपर मार्केट की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

जबलपुर के लॉर्डगंज इलाके की सतना बिल्डिंग में यह आग लगी। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायरफाइटर्स लगातार आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

Image

जबलपुर: सुपर मार्केट की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

Jabalpur Fire News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक चार मंजिला कपड़े की इमारत में भीषण आग लग गई। बताया गया कि घटना में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिका पुष्टी अभी नहीं हो सकी है। सुपर मार्केट के सतना बिल्डिंग इलाके में यह आग लगी। जहां आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मामला लॉर्डगंज इलाका का है।

आग कपड़ों के शोरूम और गोदाम में लगी है। आग लगते ही इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जहां आग बुझाने की कोशिशों में दमकल की आधा दर्जन अधिक गाड़ियां जुटी हुई हैं। बताया गया कि चार मंजिला इमारत के कई हिस्सों में कपड़ों का कारोबार होता था। ऐसे में भारी तादाद में कपड़े रखे होने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

मौके पर नगर निगम के कमिश्नर और पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं। आग से 60 से 70 लाख के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में आंकड़ा 1 करोड़ रुपये से भी अधिक बताया गया।

अभी नहीं आया आग पर काबू

हालांकि, आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। फायरफाइटर्स लगातार आग बुझाने का काम कर रहे हैं। वहीं, भीषण अग्नि हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article