बाबा 'Bulldozer' के खौफ से अपराधियों में डर, थाने पहुंचकर खुद कर रहे हैं सरेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 05:33 PM IST

यूपी में योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आते ही अपराधियों में बुलडोजर का खौफ फिर से दिखने लगा है। अपराधी खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बहराइच से सामने आया है।

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का खौफ अपराधियों में खूब देखने को मिल रहा है । योगी के ‘बुल्डोजर’ के खौफ के बीच अपराधी खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं।  ऐसा ही एक ताज़ा मामला बहराइच में देखने को मिला जहाँ एक आरोपी हाथ में आत्म समर्पण की तख्ती लिए थाने में प्रवेश करने के दौरान जोर-जोर से अपनी गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा रहा था। वह कह रहा था कि ‘मैं गैंगस्टर कानून के तहत मुल्जिम हूं, मेरा घर द्वार ना गिराया जाए, मैं सरेंडर कर रहा हूं’। पुलिस  के मुताबिक आरोपी पिछले साल से फरार चल रहा था और पुलिस के तमाम कवायद के बावजूद भी हाथ नहीं आ रहा था।  लेकिन ज्यों ही उसे पुलिस द्वारा कोर्ट से कुर्की के आदेश की प्रक्रिया शुरू करने की खबर लगी तो वह भयभीत होकर खुद ही समर्पण करने थाना पहुँच गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!