UP Night Curfew Guidelines: यूपी में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या है गाइडलाइन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2021, 01:30 PM IST

UP Night Curfew Guidelines, Rules, Timings in Hindi: कोविड केस के चलते यूपी सरकार 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया जाए।

UP Night Curfew Guidelines: यूपी में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या है गाइडलाइन्स

UP Night Curfew Guidelines, Rules, Timings in Hindi: कोविड केस के चलते यूपी सरकार ने 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 266 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। आज 37 जिलों में एक भी कोविड मरीज शेष नहीं है। 

UP Night Curfew Guidelines, Rules, Timings

टीकाकरण और टेस्टिंग में यूपी पहले नंबर पर
19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार पटीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है।  इस संबंध में सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!