Unlock 1 guidelines for UP: आज से बसों को चलाने की अनुमति, UPSRTC ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2020, 08:48 AM IST

upsrtc buses on roads: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज यानी 1 जून से राज्य परिवहन निगम की बसों को एक जिले से दूसरे जिले में जाने की इजाजत दे दी है। 31 मई को नई गाइडलाइंस जारी की गईं।

Unlock 1 guidelines for UP: आज से बसों को चलाने की अनुमति, UPSRTC ने दी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक 1 के तहत नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। पूरे प्रदेश में अब यह 30 जून जारी रहेगी। इसके साथ बड़ी खबर यह है कि अब राज्य परिवहन निगम की बसें 1 जून से सभी जिलों में जा सकेंगी। परिवहन निगम 1 जून प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा। परिवहन निगम अपने समस्त "सम्मानित यात्रियों"का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों का "सुगम और सुरक्षित यात्रा” के लिए कटिबद्ध है। इस बारे में राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने जानकारी दी। 

1 जून से अंतरजनपदीय बस सेवा शुरू

लॉकडाउन 4 में बसों का संचालन किया जा रहा था। लेकिन वो सिर्फ जिलों की सीमा में सड़कों पर दौड़ती थी। इस तरह की मांग पहले की जा रही थी आवागमन की दिक्कत को देखते हुए परिवहन निगम की बसों को चलाए जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। यूपी सरकार ने इस विषय पर कहा था कि समय आने पर इस संबंध में फैसला किया जाएगा। शनिवार को जब गृहमंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस सामने आई तो एक बात साफ हो गई कि देश अब जग से जहां की तरफ चल चुका है। 

सैनिटाइजेशन पर खास जोर

जानकार कहते हैं कि अंतरजनपदीय बसों की इजाजत से प्रवासी मजदूरों के सामने आ रही मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। अब मजदूरों को साधन की कमी नहीं होगी और वो आसानी से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। हालांकि राज्य परिवहन निगम की बसें किस तरह से ऐहतियात बरतेंगी वो देखने वाली बात होगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि बसों के संचालन के समय सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाए। बस स्टेशन के परिसरों को लगातार सैनिटाइज किया जाए। खासतौर से डिपो पर सोशल डिस्टेंसिंग पर खास ध्यान दिया जाए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!