UP : यूपी में फिर बढ़ा लॉकाडाउन, अब 10 मई की सुबह 7 बजे तक 'मिनी कर्फ्यू'  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2021, 12:36 PM IST

सूत्रों का कहना है कि लोगों में लॉकडाउन को लेकर दहशत न फैसले इसलिए सरकार लंबे समय के लिए लॉकडाउन की घोषणा नहीं कर रही है। इस दौरान यूपी के सभी जिलों में 'मिनी कर्फ्यू' जैसे हालात रहेंगे।

UP : यूपी में फिर बढ़ा लॉकाडाउन, अब 10 मई की सुबह 7 बजे तक 'मिनी कर्फ्यू'  

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 10 मई तक बढ़ा दी है। यह लॉकडाउन 10 मई की सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। सरकार प्रत्येक दो दिन के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ा रही है। हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। सूत्रों का कहना है कि लोगों में लॉकडाउन को लेकर दहशत न फैसले इसलिए सरकार लंबे समय के लिए लॉकडाउन की घोषणा नहीं कर रही है। इस दौरान यूपी के सभी जिलों में 'मिनी कर्फ्यू' जैसे हालात रहेंगे।

वीकेंड में लगे लॉकडाउन को बढ़ा रही सरकार 
इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने छह मई की सुबह सात बजे तक आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' लगाया था। दरअसल, यूपी में वीकेंड लॉकडाउन गत शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू हुआ जो मंगलवार की सुबह सात बजे समाप्त होना था लेकिन इसे छह मई गुरुवार की सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया। अब इसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह तक कर दिया गया है। 

जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी
'मिनी कर्फ्यू' के दौरान राज्य में जरूरत की सभी सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान टीकाकरण पहले की तरह जारी रहेगा। प्रतिबंधों के दौरान राज्य में बाजार, दुकान, शॉपिंग मॉल्स, सिनमा हाल और रेस्तरां बंद रहेंगे। सरकार ने सभी लोगों को अपने घरों में रहने अपील की है। 'मिनी कर्फ्यू' के दौरान दवा की दुकानें एवं अस्पताल खुले रहेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों तेजी से बढ़े हैं। राज्य सरकार इस पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में करीब 10 जिले बुरी तरह कोरोना महामारी की गिरफ्त में हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!