लखनऊ: पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, मिलने अस्पताल पहुंचे योगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2021, 02:00 PM IST

पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

लखनऊ: पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, मिलने अस्पताल पहुंचे योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक कल्याण के कान में फोड़े और शऱीर में आई सूजन के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कल्याण शरीर के एडमिट होने की खबर मिलने के बाद खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

मिलने अस्पताल पहुंचे योगी
अस्पताल पहुंचकर योगी ने कल्याण सिंह का हाल चाल पूछा और डॉक्टरों से उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों के मुताबिक कल्याण सिंह की तबियत फिलहाल ठीक है और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि कल्याण सिंह का पिछले हफ्ते से ही इलाज हो रहा है और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं।

कोरोना को दी थी मात
 राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके कल्याण सिंह पिछले साल सितंबर में कोरोना हो गया था जिसके बाद लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालात स्थिर होने के बाद उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें अक्टूबर में में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!